Zudio Franchise Cost in India. फैशन ट्रेंड में इन दिनों एक ब्रांड बहुत ज्यादा चर्चा में चल रहा है, और ये ब्रांड है Zudio। आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जो जूडियो को ना जानता हो या फिर उसके शोरुम में ना गया हो। अपने आस-पास आप जहां भी नजर घुमाएंगे कहीं ना कहीं कोई ना कोई आपको जूडियों के प्रोडक्ट यूज करते हुए दिख जाएगा।
ऐसे में अगर वर्तमान समय में आप अपने लिए कोई बिजनेस आईडिया सर्च कर रहे हैं, तो Zudio की फ्रेंचाइजी खरीदना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। जिस हिसाब से जूडियो इन दिनों फेमस रहा है, उसे देखकर कहा जा सकता है, कि आने वाले 10 सालों तक जूडियों का भविष्य काफी उज्जवल रहने वाला है।
Zudio की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए सबसे पहले आपको उसकी Cost (लागत) जाननी होगी। जिसके लिए आपको ये आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम ना सिर्फ आपको भारत में जूडियो फ्रेंचाइजी की कोस्ट (Zudio Franchise Cost In India) के बारे में बताएंगे, बल्कि हम आपको जूडियो के फेमस होने की वजह भी बताएंगे। आर्टिकल के अंत में हम आपको ये भी बताएंगे की आपको जूडियो की फ्रैंचाइजी क्यों लेनी चाहिए? तो चलिए शुरु करते हैं…
Zudio टाटा का एक फेमस ब्रांड है, जो रतन टाटा की ट्रेंट लिमिटेड कंपनी का हिस्सा है। यह एक रिटेल फैशन ब्रांड है। जहां महिला, पुरुष और बच्चों के फैशन प्रोडक्ट किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। जूडियो अन्य ब्रांड्स के मुकाबले में काफी सस्ता है। यहां आपको कपड़े, फुटवेयर, मैकअप, हैयर एसेसरीज जैसी चीजें देखने को मिल जाएंगी।
ब्रांड का नाम | Zudio |
---|---|
स्थापना | 2016 |
मालिक | टाटा ट्रेंट लिमिटेड |
प्रकार | फैशन ( पुरुष, महिला और बच्चे ) |
कुल शहरों तक पहुंच | 164 |
कुल आउटलेट ( सिंतबर 2024) | 545 |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
कुल रेवेन्यू | 7000 करोड़ रुपये |
शॉपिंग का प्रकार | ऑफलाइन ( नजदीकी जूडियो स्टोर से शॉपिंग करें) |
यह भी पढ़े: Zepto Franchise Cost
Zudio ने आज तक कभी भी कोई भी विज्ञापन नहीं किया है। लेकिन फिर भी आज यह ब्रांड इतना फेमस है, कि हर कोई इसे यूज करता है। इसके पीछे की वजह की बात करें तो, Zudio बाकि ब्रांड्स के मुकाबले काफी सस्ता है। जिसे मिडिल क्लास का कोई भी व्यक्ति आसानी से अफोर्ड कर सकता है। इसके अलावा जूडियो के प्रोडक्ट की क्वालिटी भी काफी अच्छी है। जिस वजह से लोग इसे खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं।
जूडियो की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास कम से कम 2 से 3 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट होना चाहिए। जूडियो की फ्रेंचाइजी फीस ही 10 लाख रुपये है। इसके अलावा लोकेशन, दुकान सेटअप, सिक्योरिटी फीस, स्टेंप ड्यूटी, इन्वेंट्री, इंश्योरेंस, कर्मचारियों का वेतन, डिजिटल उपकरण आदि में आपके 2 करोड़ रुपये तो खर्च हो जी जाएंगे। और अगर आप खुद के लेवल पर अपनी फ्रेंचाइजी का प्रचार करते हैं, तो उसमें भी 20-40 हजार रुपये लग ही जाएंगे।
कुल निवेश | 2 – 3 करोड़ |
---|---|
फ्रेंचाइजी फीस | 10 लाख रुपये तक |
दुकान सेटअप (इंफ्रास्टक्चर) करने का खर्चा | 1 करोड़ रुपये तक |
सिक्योरिटी फीस | 29 लाख रुपये |
स्टेंप ड्यूटी | 20 लाख |
इन्वेंट्री ( माल) | 50 लाख रुपये |
अन्य खर्चे | 40 लाख रुपये तक |
रॉयल्टी फीस | बिक्री का 10 प्रतिशत |
यह भी पढ़े: Haldiram Restaurant Franchise Cost In India
जूडियो की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपको नि्म्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा –
यह भी पढ़े: 50000 में कौन सा बिजनेस करें
जूडियो की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर फ्रेंचाइजी फॉर्म भरना होगा । जिसमें आपको निम्नलिखित जानकारियों का ब्योरा देना होगा।
सभी जानकारियां भरने के बाद आपको इस फॉर्म को सब्मिट करना होगा। अब आप कंपनी आपके फॉर्म को देखकर आपसे संपर्क कर लेगी। आप चाहें तो जूडियो से मेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।
जूडियों में प्रोफिट मार्जिन 16-20 प्रतिशत तक है। यानी की यह फ्रेंचाइजी ओपन करके आप महीने के 10-20 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं। इस फ्रेंचाइजी में ROI ( रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट ) की बात करें तो आपको आपके इन्वेस्टमेंट का प्रतिफल 2-3 सालों में देखने को मिल जाएगा। इसके बाद आप अपनी बिक्री पर 16-20 प्रतिशत तक का मार्जिन आराम से कमा लेंगे।
यह भी पढ़े: शहर में चलने वाला बिजनेस
यह भी पढ़े: Top 20 फ्यूचर बिज़नेस आइडियाज
जूडियो को लेकर एक सवाल लोगों के मन में अक्सर आता है, और वो ये कि जूडियो इतना सस्ता क्यों हैं?, तो बता दें कि कोई भी ब्रांड कपड़े डिजाइन करने के लिए लाखों रुपये खर्च करता है, लेकिन जूडियो के पास खुद की इन हाउस फैशन डिजाइनिंग टीम है, जिससे इसकी डिजाइनिंग कोस्ट काफी कम हो जाती है। बल्क में प्रोडक्ट की मैन्यूफैक्चरिंग होने की वजह से वजह से मैन्यूफैक्चरिंग कोस्ट भी कम हो जाती है।
वहीं जूडियो विज्ञापन में भी पैसे खर्च नहीं करता है। इसके बजाय वह माउथ-टू-माउथ पब्लिसिटी का इस्तेमाल करता है। जूडियों अपने स्टोर ऐसी जगह खोलता है, जहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। लोगों की भीड़ एक बार तो स्टोर में जाती ही है, और इसी से उसका प्रचार भी होता है।
अगर आप फैशन से जुड़े बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आप जूडियो की फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं। वर्तमान समय में यह एक सफल फैशन ब्रांड है, जिसमें इन्वेस्ट करके आप महीने के लाखों रुपये कमा सकते हैं।
आज के आर्टिकल में हमने आपको जूडियो की फ्रेंचाइजी से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी जानकारियां दी। आशा है कि ये आर्टिकल पढ़कर जूडियो की फ्रेंचाइजी कोस्ट को लेकर आपके मन में चल रहे सभी सवाल खत्म हो गए होंगे।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़े: Food Franchise In India
Ans – जूडियों टाटा की ट्रेंट लिमिटेड कंपनी के द्वारा संचालित किया जाने वाला ब्रांड है, जहां आपको कपड़े, फुटवेयर, मैकअप आदि सामान मिल जाएगा। भारत में जगह-जगह इसकी फ्रेंचाइजी खुली हुई हैं।
Ans – जूड़ियो की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपको कम से कम 2-3 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।
Ans – मिंट पर प्रकाशित एक खबर के मुताबिक मार्च 2024 तक भारत के 164 शहरों में जूडियो के 545 स्टोर थे। फिलहाल ये संख्या तेजी से बढ़ रही है।
Ans – जूडियो एक किफायती ब्रांड है, जहां आपको ट्रेंडी कपड़े, फुटवेयर, और अन्य सामन सस्ते दामों पर मिल जाता है। जूड़ियो में कपड़ों की स्टार्टिंग प्राइस 199 है। वहीं अगर आप डियो लिप्सटिक, काजल जैसी चीजें 99 में खरीद सकते हैं।
Ans – ज़ूडियो एक रिटेल बिजनेस ब्रांड है, जो ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान करता है। अगर आप जूडियो से शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आपको अपने आस-पास के जूडियो स्टोर पर जाना होगा।
सरकारी नौकरी
Plastic wala voter id card kaise banaye : नमस्कार दोस्तों, अगर आपका वोटर कार्ड अभी…
UKSSSC ADO Vacancy 2025: Apply Online For 45 Posts, Eligibility, Fees, Age Full Details-
RTO office me kya document chahiye : नमस्कार दोस्तों, अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए…
Bihar MTS New Vacancy 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी…
How to renew Passport online in 2025 : नमस्कार दोस्तों, आज के डिजिटल युग में…
Bihar Student 4 Lakh Loan Scheme : नमस्कार दोस्तों, बिहार सरकार ने राज्य के छात्रों…
This website uses cookies.