अगर आप वीडियो गेम खेलने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताएंगे जहां सिर्फ गेम खेलकर आप महीने के 4,000 से लेकर 20 हजार रुपये आसानी से कमा सकते हैं। जिस ऐप की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम है Rooter App।
आज के समय हर कोई पैसे कमाने के लिए आसान से आसान तरीका खोज रहा है। जिसमें सबसे आसान तरीका ऑनलाइन गेम्स को माना गया है। इसमें आपका मनोरंजन भी होता है, और आप पैसे भी कमा लेते हैं। अब मार्केट में ऑनलाइन गेम खेलकर पैसे कमाने वाले बहुत से ऐप्स हैं। लेकिन Rooter App इन सबसे अलग है, क्योंकि इस ऐप पर आप लाइव स्ट्रीमिंग वाले गेम खेलकर पैसे कमाते हैं।
अब रुटर ऐप क्या है? यह कैसे काम करता है? Rooter App Se Paise Kaise Kamaye जाते हैं? यह एप कैसे काम करता है? इन सबकी जानकारी हमने आज के आर्टिकल में दी है। अगर आप भी रूटर ऐप से पैसे कमाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े।
रुटर एक ऑनलाइन गेमिंग और ईस्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है, जहां आप अलग-अलग गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग करके पैसे कमा सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के अलावा आप यहां मल्टीपल गेम खेल सकते हैं, अलग-अलग खेलों में कमेंट्री कर सकते हैं। यह एक भारतीय गेमिंग ऐप है जिसकी स्थापना 2016 में की गई थी।
इस ऐप का मकसद खेल के शौकीन लोगों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना है, जहां एक जैसे इंटरेस्ट वाले लोग साथ में मिलकर बात कर सकें, गेम खेल सकें और पैसे कमा सके। प्लेस्टोर पर इस ऐप को 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। यह गेम एंड्रॉयड और IOS दोनों पर उपलब्ध है।
जैसा की आपको पता है Rooter App ऐप एक लाइव स्ट्रीमिंग ऐप है तो आपको यहां लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी बहुत सारी सुविधाएं मिलेंगी।
यह भी पढ़े: Upstox Se Paise Kaise Kamaye
रुटर ऐप पर अकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा। फिर अपने मोबाइल नंबर या गूगल अकाउंट से इस ऐप में लॉगिन करना होगा। अब आपके फोन पर एक OTP आएगा, जिसे मोबाइल में दर्ज करें और कंटीन्यू पर क्लिक करें।
अब आप अपनी पसंद के कोई भी 3 गेम सलेक्ट करें। इसके अपना नाम, भाषा, लिंग और उम्र भरें। यूजरनेम पासवर्ड क्रिएट करने के बाद आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा।
रुटर ऐप पर यूजर्स को उनके फॉलोअर्स के आधार पर अलग-अलग बाटां गया है। और उन्हे उसी आधार पर भुगतान भी किया जाता है। अब रुटर ऐप का रेवेन्यू मॉडल क्या है चलिए जानते हैं –
मानदंड | फॉलोअर्स | ऑवर ऑल क्रिएशन (लाइव स्ट्रीमिंग टाइम) | साप्ताहिक कैप (भुगतान राशि) | कीमत |
---|---|---|---|---|
सिल्वर | 0-1000 | 10 घंटे | 2000 रुपये | 1 मिनट = 1 पैसा |
गोल्ड | 1001-20,000 | 11-100 घंटे | 2500 रुपये | 1 मिनट = .8 पैसा |
डॉयमंड | 20,001 – 60,000 | 101 – 500 घंटे | 3000 रुपये | 1 मिनट = .6 पैसे |
प्लैटिनम | 60,000 से अधिक | 500 घंटे से ज्यादा | 4000 रुपये | 1 मिनट = .6 पैसे |
रुटर ऐप पर गेम की Live streaming करके पैसे कमाना एक लोकप्रिय तरीका है। इस तरीके से आप रुटर ऐप पर महीने के 4 से 20 हजार रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के अलावा आप यहां गेम से जुड़ी रील्स भी शेयर कर सकते हैं। इस ऐप पर आप बड़े-बड़े क्रिएटर्स को लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए देख सकते हैं।
वीडियो से पैसे कमाने के लिए आपको कम से कम 8 घंटे की लाइव स्ट्रीमिंग करनी होती है। स्ट्रीमिंग के दौरान आप अपने प्रशंसकों से गिफ्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आपके फॉलोअर्स आपको कॉइंन, डायमंड और सुपर चैट के माध्यम से भी पैसे सेंड कर सकते हैं। इन सभी के माध्यम से आपको जो पैसे प्राप्त होते हैं, जो सीधा आपके वॉलेट में ट्रांसफर हो जाते हैं।
यह भी पढ़े: YouTube Se Paise Kaise Kamaye
रुटर ऐप आपको वीडियो देखने के पैसे भी देता है। जी हां, यहां आप लॉन्ग और शॉर्ट दोनों टाइप की वीडियो देखकर पैसे कमा सकते हैं। इसके बदले में रुटर आपको 30-40 कॉइन्स देता है, जिन्हें आप कैश में कन्वर्ट कर सकते हैं।
Rooter App पर वीडियो देखने के लिए आपको वॉच वीडियो के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप लाइव स्ट्रीमिंग की वीडियो और रील्स देखकर पैसे कमा सकते हैं। इस ऐप पर आप एक दिन में 10 वीडियो देख सकते हैं।
रुटर ऐप पर पबजी, फ्रीफायर जैसे गेम्स के लाइव टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं, इन टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर आप पैसे कमा सकते हैं। टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए आपको सबसे पहले ऐसे गेम्स ढूंढने होंगे जिसमें टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं, फिर सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना है। अब आप टूर्नामेंट जीतकर कॉइंन कमा सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।
इस ऐप पर आप ग्रुप टूर्नामेंट भी जीत सकते हैं, लेकिन ध्यान रखे की ग्रुप टूर्नामेंट में उसी क्रिएट को विजेता राशि मिलती है, जिसने स्ट्रीमिंग शुरु की होती है।
रुटर ऐप पर आप छोटे-छोटे टास्क कंप्लीट करके भी पैसे कमा सकते हैं। ये टास्क कोई भी हो सकते हैं। जैसे – 3 रील्स देखना, अपनी प्रोफाइल को अपडेट करना, रील्स शेयर करना, लाइव स्ट्रीमिंग देखना, लॉन्ग वीडियो देखना, गेम खेलना, KYC करना इत्यादी।
ये टास्क कंप्लीट करने के बदले में आपको कॉइन्स दिए जाते हैं, जिन्हें आप कैश में कन्वर्ट कर सकते हैं। रुटर ऐप पर आपको 5 मिनट की लाइव स्ट्रीमिंग देखने पर 120 तो प्रोफाइल अपडेट करने पर 200 कॉइन्स तक मिलते हैं।
Rooter App पर आपको स्पिन एंड विन का ऑप्शन देखने को मिलता है, जिसके जरिए आप पेटीएम पर कैश मनी, कॉइन्स और डायमंड जीत सकते हैं। रोजाना स्पिन करके जीते गए कॉइन्स को आप कैश में कन्वर्ट कर सकते हैं।
अगर आप रुटर ऐप को अपने दोस्तों और परिवारजनों के बीच शेयर करते हैं, और वो लोग इस ऐप को डाइनलोड़ कर लेते हैं, तो आपको इसके बदले कुछ कॉइन्स मिलते हैं। जिन्हें आप कैश में रीडीम कर सकते हैं। रुटर ऐप से पैसे कमाने का यह तरीका Refer and Earn कहलाता है। जहां आप इस ऐप को शेयर करके पैसे कमा सकते हैं।
Refer and Earn से पैसे कमाने के लिए रुटर ऐप को आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर शेयर कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: Navi App Se Paise Kaise Kamaye
ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म रुटर ऐप से पैसे विड्रॉल करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को पूरा करना होगा ।
तो दोस्तों अगर आप ने रुटर ऐप से जुड़ी सभी जानकारियां पढ़ ली हैं, और आप निष्कर्ष तक पहुंच गए हैं, इस आर्टिकल के बारे में आपके विचार हमें कमेंट करके जरुर बताएं।
इस आर्टिकल में हमने आपको रुटर ऐप क्या है, Rooter App Se Paise Kaise Kamaye? आदि तरीकों की जानकारी दी। उम्मीद करते हैं, कि ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़े: Whatsapp Se Paise Kaise Kamaye
Ans – रुटर ऐप पर आप अलग अलग खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग करके, डेली स्पिन खेलकर, छोटे-छोटे टास्क पूरा करके,और वीडियो देखकर पैसे कमा सकते हैं।
Ans – रूटर ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग करके आप पैसे कमा सकते हैं। यह ऐप एक सप्ताह में अधिकत 4000 रुपये का भुगतान करता है।
Ans – रूटर ऐप का उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले इस ऐप पर साइनअप करना होगा, जिसके लिए आप अपने फोन नंबर या गूगल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लॉगिन होने के बाद आप आपनी पसंद के गेमिंग चैनल्स की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं, खुद किसी गेम की लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
Ans – रुटर ऐप पर आप महीने के 20 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
Ans – रुटर ऐप पर डायमंड प्राप्त करने के लिए आप रोजाना स्पिन एंज विन खेल सकती है। इसके अलावा आप ज्यादा से ज्यादा कॉइन इकट्ठा करके भी डायमंड खरीद सकते हैं।
सरकारी नौकरी
Plastic wala voter id card kaise banaye : नमस्कार दोस्तों, अगर आपका वोटर कार्ड अभी…
UKSSSC ADO Vacancy 2025: Apply Online For 45 Posts, Eligibility, Fees, Age Full Details-
RTO office me kya document chahiye : नमस्कार दोस्तों, अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए…
Bihar MTS New Vacancy 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी…
How to renew Passport online in 2025 : नमस्कार दोस्तों, आज के डिजिटल युग में…
Bihar Student 4 Lakh Loan Scheme : नमस्कार दोस्तों, बिहार सरकार ने राज्य के छात्रों…
This website uses cookies.