Categories: Business Ideas

Online Survey se paise kaise kamaye ? 10 बेस्ट ऐप्स

 

नमस्कार दोस्तों! Online Survey se paise kamaye के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। फ्री टाइम में पैसे कमाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। इंटरनेट पर हजारों ऐसी कंपनियां हैं, जो छोटे-छोटे सर्वे करवाती हैं। आपको बस कंपनियों द्वारा पूछे गए सवालों का सही-सही जवाब देना है और पैसे कमाने हैं।

अब अगर आप सोच रहे हैं कि ये कंपनियां ऑनलाइन सर्वे के बदले पैसे क्यों देती हैं, तो मैं आपको बता दूं कि ये कंपनियां प्रोडक्ट की गुणवत्ता, ग्राहक संतुष्टि, कमियां, खूबियां आदि जानने के लिए सर्वे करती हैं। इन सर्वे में भाग लेकर आप महीने के हजारों रुपये कमा सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि ऑनलाइन सर्वे क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए जाते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा ज़रूर पढ़ें।

Table of Contents

Toggle

Online Survey क्या है?

ऑनलाइन सर्वे एक डिजिटल प्रश्नावली है, जहां आपको इंटरनेट के माध्यम से पूछे गए सवालों का सही-सही जवाब देना होता है। इंटरनेट पर बहुत सी ऐसी कंपनियां हैं, जो ऑनलाइन सर्वे करवाती हैं। इनका मुख्य उद्देश्य किसी भी उत्पाद या सेवा पर रिसर्च करके डेटा इकट्ठा करना होता है।

ऑनलाइन सर्वे में कंपनियां टारगेट ऑडियंस से कुछ सवाल पूछती हैं। ये सवाल किसी भी प्रकार के हो सकते हैं, जैसे प्रोडक्ट से जुड़े, आपकी आदतों, विचारों और अनुभवों से संबंधित। आपको बस इन सवालों के ईमानदारी से जवाब देने होते हैं।

सर्वे पूरा होने के बाद आपको रिवॉर्ड या कैश दिया जाता है। ऑनलाइन सर्वे में इकट्ठा की गई जानकारियों का उपयोग अक्सर मार्केट रिसर्च, ग्राहक संतुष्टि, प्रोडक्ट डेवेलपमेंट, प्रोडक्ट की कमियों को पहचानने और उन्हें सुधारने के लिए किया जाता है।

अगर आप भी ऑनलाइन सर्वे के जरिए अपनी अतिरिक्त आय शुरू करना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन तरीका हो सकता है!

ऑनलाइन सर्वे से पैसे कमाने के बेस्ट प्लेटफॉर्म:

1. Google Opinion Rewards

ऑनलाइन सर्वे करने का यह ऐप्लीकेशन गूगल के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस ऐप पर आप छोटे-छोटे सर्वे करके पैसे कमा सकते हैं। इस ऐप पर जो भी सवाल पूछे जाते हैं, वो ज्यादातर गूगल, यूट्यूब आदि से जुड़े होते हैं। इस एप पर सर्वे करके आप 500-1000 रुपये आसानी से कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े: Google Se Paise Kaise Kamaye

2. YouGov

इस ऐप पर आप खेल,राजनीति, मनोरंजन आदि से विषयों से जुड़े सवालों का जवाब देकर पैसे कमा सकते हैं। सर्वे की जानकारी आपको Email के द्वारा मिल जाएगी। आपको बस सवालों का सही जवाब देना है, और सर्वे कंप्लीट करके उसे संबिट करना है। इस एप पर सर्वे कंप्लीट करने के बदले में आपको प्वाइंट्स मिलते हैं, जिन्हें बाद में आप कैश में कन्वर्ट कर सकते हैं।

3. Swagbucks

स्वैगबक्स पर आप ना सिर्फ सर्वे करके पैसे काम सकते हैं, ब्लकि आप इस ऐप पर गेम खेलकर और छोटे-छोटे टास्क ( ऑनलाइन शॉपिंग, अर्न बोनस, वीडियो देखना आदि) कंप्लीट करके भी पैसे कमा सकते हैं। एक दिन में इस एप से आप 100-500 रुपये तक कमा सकते हैं।

Swagbucks से पैसे निकालने के लिए आप Paypal, Amazon कार्ड और मास्टर कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. Zap Surveys

इस ऐप पर आप सर्वे और ऑनलाइन शॉपिंग करके पैसे कमा सकते हैं। पहला सर्वे कंप्लीट करने पर यह ऐप आपको $2 देता है। इसके बाद आप जैसे-जैसे सर्वे कंप्लीट करते जाते हैं, आपकी कमाई बढ़ती जाती है।

टास्क कंप्लीट करके कमाएं हुए पैसो को आप Paypal, Amazon pay, Visa की मदद से अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: Amazon से पैसे कैसे कमाएं

5. ySense

ySense पर सर्वे करके आप कैश या गिफ्ट कार्ड जीत सकते हैं। सर्वे के अलावा आप Weekly Contests में हिस्सा लेकर और इस ऐप को अपने दोस्तों या परिवारजनों में शेयर करके पैसे कमा सकते हैं। इस ऐप पर आप दिन में 300-400 रुपये की कमाई कर सकते हैं।

6. LifePoints

लाइफ पॉइंट्स ऐप पर आप छोटे और आसान सर्वे में भाग ले सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के बदले में आपको पॉइंट्स मिलेंगे। इन पॉइंट्स को आप बाद में कैश में कन्वर्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: Instagram se Paise Kaise Kamaye

7. Atta poll

अट्टा पोल पर आप सर्वे करके और ऐप को रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। यहां आप 10-15 मिनट के सर्वे में $1-$2 तक आसानी से कमा सकते हैं।

8. Toluna

यहां आप अलग-अलग प्रकार के सर्वेक्षण में भाग लेकर अपनी राय लोगों के सामने रख सकते हो। इस ऐप पर सर्वे कंप्लीट करने के बदले में आपको पॉइंट्स मिलते हैं। जिन्हें आप बाद में कैश में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसके लिए आप Amazon, Paypal जैसी भुगतान विधियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां आप प्रति घंटे 300 रुपये कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े: बिना पैसे के पैसे कैसे कमाए

9. banana bucks

बनाना बक्स पर पैसे कमाने के लिए आप बहुत से तरीकें अपना सकते हैं। जैसे सर्वे में भाग लेना, खुद सर्वे बनाना आदि। इस ऐप पर पैसे कमाने की कोई सीमा नहीं है। यहां आप जितनी मेहनत करेंगे आप उतने ही पैसे कमा पाएंगे। इस ऐप से पैसे निकालने की न्यूनतम सीमा $5 है।

यह भी पढ़े: Top 15+ पैसे कमाने वाली वेबसाइट

10.  Opinion world

यह एक इंटरनेशनल ऐप है, जो 20 से ज्यादा देशों में संचालित हो रहा है। इस वेबसाइट पर आपको 1 सर्वे के बदले में 300 पॉइंट्स मिलते हैं, जिन्हें बाद में आप कैश में कन्वर्ट कर सकते हैं।

Online Survey से पैसे कैसे कमाएं जाते हैं

ऑनलाइन सर्वेक्षण से पैसे कमाने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा – 

1. ऑनलाइन सर्वे करने के लिए प्लेटफॉर्म चुनें –

अगर आप ऑनलाइन सर्वे करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको ऐसे प्लेटफॉर्म का चयन करना होगा, जो ऑनलाइन सर्वे करने के बदले पैसे देता हो। इंटरनेट पर ऑनलाइन सर्वे करवाने वाले बहुत से ऐप्स हैं। जैसे – Swagbucks, Google Opinion Rewards, बनाना बक्स, स्वैग बक्स, सर्वे किंग।

किसी भी प्लेटफॉर्म का चयन करते समय निम्न लिखित बातों का ध्यान रखें –

  • कोई भी ऐप डाउनलोड़ करने से पहले उसके रिव्यू और रेटिंग्स पढ़ें।
  • अगर कोई वेबसाइट आपसे पैसों की डिमांड करती हैं, तो वहां आईडी ना बनाएं, ये फ्राड वेबसाइट हो सकती हैं।
  • ऐप डाउनलोड़ करने से पहले उसके निर्देश और भुगतान प्रक्रिया के बारे में जरुर पढ़ें।

2. अकाउंट बनाएं –

ऑनलाइन सर्वे के लिए प्लेटफॉर्म का चयन करने के बाद आपको उस वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –

  • ऑनलाइन सर्वे से जुड़े एप अपने फोन में डाउनलोड़ करें।
  • गूगल आईडी या Gmail से एप में लॉगिन करें।
  • मांगी गई सभी जानकारियां भरें। जैसे – अपना नाम, उम्र, लिंग, पता, शैक्षणिक जानकारी इत्यादि।
  • यहां आपको अपनी रुचि के बारे में भी बताना होगा।
  • आप ऐप में सर्वे का प्रकार चुन सकते हैं, कि आप किस प्रकार के सर्वे करने में रुची रखते हैं। कंपनी आपको इसी आधार पर सर्वे उपलब्ध करवाती है।

यह भी पढ़े: ChatGPT से पैसे कैसे कमाए

3. ऑनलाइन सर्वे में भाग लें –

अकाउंट बनाने के बाद आप ऑनलाइन सर्वे में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपको पूछे गए सवालों का जवाब देना है। जवाब देते समय ध्यान रखें की आप पूरी ईमानदारी के साथ सही-सही जवाब दें, ताकि सर्वे में किसी प्रकार का कोई विरोधाभास ना रहे।

4. पैसे कमाएं –

एकबार जब आपका सर्वे कंप्लीट हो जाता है, तो आपको इसे संबिट करना होता है। जिसके बाद आपको ऐप के द्वारा कैश या फिर रिवॉर्ड्स दिए जाते हैं। इन्हें आप PayPal, गिफ्ट कार्ड्स, बैंक ट्रांसफर, या अन्य तरीकों से निकाल सकते हैं।

सर्वे करने के अलावा आप इन ऐप्स पर छोटे-छोटे टास्क करके और इन ऐप्स को अपने दोस्तों और परिवारजनों में शेयर करके भी पैसे कमा सकते हैं।

ऑनलाइन सर्वे कौन कर सकता है?

ऑनलाइन सर्वे करने के लिए आपको किसी खास डिग्री या पढ़ाई की आवश्यकता नहीं है। यह काम कोई भी बड़ी ही आसानी से कर सकता है। भले ही आप हाउसवाइफ हों, पेशेवर हों, स्टूडेंट हों, या फिर आप अपनी जॉब से रिटायर्ड ही क्यों ना हो गए हों। आप तब भी ऑनलाइन सर्वे करके पैसे कमा सकते हैं।

ऑनलाइन सर्वे करने के लिए आपको किसी खास उपकरण की भी जरुरत नहीं है। यह काम आप अपने मोबाइल फोन में इंटरनेट की मदद से आसानी से कर सकते हैं। आपको बस ईमानदारी से पूछे गए सवालों का सही-सही जवाब देना है। ऑनलाइन सर्वे में पूछे गए सवाल अक्सर ऑप्शनल होते हैं, जिसमें आपको हां या ना में जवाब देना होता है।

यह भी पढ़े: Laptop Se Paise Kaise Kamaye

ऑनलाइन सर्वे करके कितने पैसे कमा सकते हैं?

ऑनलाइन सर्वे पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका है। इन ऐप्स को आप पार्ट टाइम या फ्री टाइम में पैसे कमाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि इन ऐप्स पर आप ज्यादा से ज्यादा 15,000 -20,000 रुपये महीने तक कमा सकते हैं, इससे ज्यादा पैसे कमाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। ऐसे में अगर आप पार्ट टाइम या फ्री टाइम में पैसे कमाने का सोच रहे हैं, तो ऑनलाइन सर्वे आपके लिए बेस्ट आईडिया है।

निष्कर्ष

आज के आर्टिकल में आज हमने आपको ऑनलाइन सर्वे से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताया। इसी के साथ हमने आपको टॉप 10 ऐसे ऐप्स की जानकारी दी जो ऑनलाइन सर्वे करने के बदले में पैसे देते है।

उम्मीद करते हैं कि अब आपको समझ आ गया होगा कि Online Survey से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? अगर आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़े: Linkedin Se Paise Kaise Kamaye

FAQs: ऑनलाइन सर्वे को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q.1 – ऑनलाइन सर्वे जॉब क्या हैं?

Ans – ऑनलाइन सर्वेक्षण एक तरह की डिजिटल प्रश्नावली है, जहां आपको कंपनी के द्वारा पूछे गए सवालों का ईमानदारी से जवाब देना होता है। इस काम के बदले कंपनी आपको पैसे भी देती है।

Q. 2 – सर्वे करने वाली सबसे अच्छी वेबसाइट कौन सी है?

Ans – अगर आप ऑनलाइन सर्वे करके पैसा कमाना चाहते हैं, तो आप banana bucks, LifePoints, YouGov, Google Opinion Rewards वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Q. 3 – ऑनलाइन सर्वे करके पैसे कैसे कमाते हैं?

Ans – ऑनलाइन सर्वे में आप सवालों का जवाब देकर पैसे कमाते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले किसी प्लेटफॉर्म/ऐप पर अपनी आईडी बनाएं। इसके बाद आप सर्वे में पूछे गए सवालों का सही-सही जवाब देकर उसे संबिट कर दें। अब आपको इसके बदले रिवॉर्ड के तौर पर कैश या गिफ्ट कार्ड्स मिलेंगे।

Q. 4 – क्या ऑनलाइन सर्वे जॉब सेफ है?

Ans – ऑनलाइन सर्वे करना एक सेफ जॉब होती है। बशर्तें आप किसी भी स्कैम मे ना फंसे। इसके लिए आपको किसी भी एप पर अपना अकाउंट बनाने से पहले उस ऐप की रेटिंग, रिव्यू, आदि को पढ़ना होगा। उस ऐप की भुगतान विधि और नियमों को भी पढ़ना होगा, ताकि आप किसी भी तरह की जालसाजी से बच सकें।

Q. 5 – मैं ऑनलाइन सर्वे से कितना कमा सकता हूं?

Ans – ऑनलाइन सर्वे करके आप दिन के 300-500 रुपये तक कमा सकते हैं। सर्वे करने के लिए आपको रोजाना 1-2 घंटे ही इन्वेस्ट करने होंगे

सरकारी नौकरी

Rishan Gadgil

नमस्कार! मैं रीशान गाडगीळ , Public Gyan का लेखक, एक शौकिया लेखक और जानकारी साझा करने का उत्साही व्यक्ति हूँ। मुझे फिल्मों, खेलों और यात्रा का बहुत शौक है, और मैं हमेशा नई और रोचक जानकारी को खोजना और उसे आपके साथ साझा करना पसंद करता हूँ। मेरे लेखों का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि आपके जीवन को सरल और आसान बनाने के लिए उपयोगी और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करना है। मैं हमेशा अपने लेखों में सटीकता और विश्वसनीयता का ध्यान रखता हूँ, ताकि आप सही और अद्यतित जानकारी प्राप्त कर सकें। मैंने इस ब्लॉग को इस उद्देश्य से शुरू किया था कि जिन लोगों को अंग्रेज़ी समझने में कठिनाई होती है, उनके लिए हम हिंदी में सटीक जानकारी उपलब्ध करा सकें। मेरी कोशिश रहती है कि हर किसी को उनकी भाषा में उपयोगी जानकारी मिले, ताकि वे अपने जीवन को और बेहतर बना सकें। आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं और मुझे आपके सुझाव और विचारों का स्वागत है।

Recent Posts

Aadhaar Supervisor Certificate 2025 – आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट के लिए ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन?

Aadhaar Supervisor Certificate 2025 – आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट के लिए ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन?

3 weeks ago

अब घर बैठे फ्री में बनायें जॉब कार्ड ऑनलाइन, नए पोर्टल से

Job Card Kaise Banaye : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) का मुख्य…

3 weeks ago

Job Card Number Kaise Nikale – जॉब कार्ड नंबर ऑनलाइन कैसे निकाले?

Job Card Number Kaise Nikale : अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ऑनलाइन…

3 weeks ago

DFCCIL Railway MTS New Vacancy 2025-रेलवे में आई MTS और विभिन्न पदों पर नई भर्ती जाने पुरी जानकारी?

DFCCIL Railway MTS New Vacancy 2025 : अगर आप डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया…

3 weeks ago

Baal Aadhar Card Kaise Banaye 2025-5 साल से कम उम्र के बच्चों का बाल आधार कार्ड कैसे बनाएं?

Baal Aadhar Card Kaise Banaye 2025 नमस्कार दोस्तों यदि आपके घर में भी 5 साल…

3 weeks ago