आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति बिजनेस करना चाहता है। लेकिन उनका बिजनेस सफल होगा? इस बात की कोई भी गारंटी नहीं है। क्योंकि जब मार्केट में कोई भी नया बिजनेस शुरु होता है तो उसकी विश्वसनीयता को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। लोग बहुत जल्दी किसी नए ब्रांड पर ट्रस्ट नहीं करते हैं, और इसी चक्कर में बहुत सारे बिजनेस मार्केट में आने के साथ ही फेल हो जाते हैं। जिससे इन्वेस्टर्स का पैसा भी डूब जाता है।
ऐसे में अगर आप बिजनेस करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो हमारा आज का अर्टिकल जरुर पढ़ें। क्योंकि आज के आर्टिकल में हम आपको बिजनेस करने के कुछ ऐसे शानदार आइडियाज बताएंगे, जिनमें रिस्क ना के बराबर हैं। और ये बिजनेस सरकार के साथ मिलकर किया जा रहा है, तो इस बिजनेस में विश्वसनियता की भी कोई चिंता नहीं है।
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे की हम सरकारी फ्रेंचाइजी की बात कर रहे हैं। जिसमें निजी संस्था या व्यक्ति सरकार की योजनाओं और सुविधाओं को आम जन तक पहुंचाती है। जिसके लिए सरकार आपकी आर्थिक तौर पर मदद भी करती है। अब ये सरकारी फ्रैंचाइज़ी क्या है? भारत की टॉप 10 सरकारी फ्रैंचाइजियां कौनसी हैं, चलिए जानते हैं…
सरकारी फ्रैंचाइज़ी एक तरह से सरकार के साथ मिलकर बिजनेस चलाने जैसा ही है। इसमें सरकार किसी निजी सस्थान या व्यक्ति को अपने नाम से व्यापार चलाने की अनुमति देती है। इसमें आपको सरकार की गुणवत्ता और विश्वास को बनाएं रखना होता है।
सरकारी फ्रेंचाइज़ियों का मुख्य काम सरकार की योजनाओं और सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाना होता है। यह योजनाएं खुदरा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, परिवहन आदि क्षेत्रों में फैली हुई है।
देश में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग को सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना की है। इस केंद्रों में लोगों को सरकार के द्वारा कम दाम पर जेनरिक दवाईंया उपलब्ध करवाईं जाती हैं।
ऐसे में अगर आप बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप जन औषधी केंद्र खोल सकते हैं। यह आपके लिए बेस्ट बिजनेस आईडिया है। और तो और सरकार भी इन केंद्रो को खोलने में आपकी 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद कर रही है। जन औषधी केंद्र खोलने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
जन औषधी केंद्र में दवाओं की बिक्री पर 20 फीसदी तक कमीशन दिया जाता है। यानी की अगर आप 100 रुपये की दवाई बेचते हो, तो आपको उसमेंम 20 रुपये का मुनाफा होगा। इसके अलावा अगर आप महीने में 5 लाख रुपये की दवाईंया बेचतें हैं, तो आपको अधिकतम 15,000 या फिर कमाई का 15 प्रतिशत यानी की 75,000 रुपये इन्सेंटिव के तौर पर दिए जाते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | जन औषधी केंद्र |
---|---|
आवश्यक जगह | 120 वर्ग फुट |
आवेदन फीस | 5000 रुपये |
निवेश | 2-5 लाख रुपये तक |
लाभ | 20 प्रतिशत तक |
इन्सेंटिव | 15 प्रतिशत |
यह भी पढ़े: Zudio Franchise Cost In India
अगर आप गांव में रहते हैं, और नौकरी की तलाश में हैं, तो आप समान्य सेवा केंद्र खोलकर पैसे कमा सकते हैं। सामान्य सेवा केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाती है। इन केंद्रो में आपको फॉर्म भरने से लेकर, पेंशन तक की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
कॉमन सर्विस सेंटर में टिकट बुक करने पर 10-20 और बैंक ट्रांजेक्शन करने पर 11 रुपये दिए जाते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | समान्य सेवा केंद्र |
---|---|
आवश्यक जगह | 100-200 वर्ग फुट |
निवेश | 1-2 लाख रुपये |
योग्यता | 10वीं पास |
जरुरी उपकरण | 2 कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन, 1 प्रिंटर और पावर बैकअप |
जरुरी दस्तावेज | आधार कार्ड, टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर (TEC) से सर्टिफिकेट |
कहां आवेदन करें | ऑफशियल वेबसाइट |
भारत में आधार कार्ड एक बेहद जरुरी दस्तावेज है। ऐसे में आप अगर बिजनेस करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आप आधार सेवा केंद्र की सरकारी फ्रैंचाइज़ी शुरु कर सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। इस बिजनेस में एक बार इन्वेस्ट करके आप आसानी से सालों तक पैसे कमा सकते हैं।
वर्तमान में जन्म प्रमाण पत्र से लेकर ऑफिस, कॉलेज, बैंक आदि में हर जगह आधार कार्ड की जरुरत होती है। ऐसे में आधार कार्ड बनाने और इसकी गलतियों को सुधारने के लिए लोग आधार सेवा केंद्रों में ही जाते हैं।
आधार सेवा केंद्र खोलने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की परीक्षा पास करके आधार ऑपरेटर सर्टिफिकेट लेना होगा। इसके बाद आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के लिए अप्लाई करना होगा।
फ्रेंचाइजी का नाम | आधार सेवा केंद्र |
---|---|
आवश्यक जगह | 100-200 वर्ग फुट |
निवेश | 1 लाख रुपये |
कमाई | 30,000 – 40,000 रुपये महिना |
योग्यता | 10वीं पास, 18 साल से अधिक उम्र, कंप्यूटर की समान्य जानकारी |
जरुरी उपकरण | लैपटॉप या कंप्यूटर, वेब कैमरा, आयरिश स्कैनर मशीन, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट कनेक्शन |
जरुरी दस्तावेज | आधार ऑपरेटर सर्टिफिकेट, ऑपरेटर का मोबाइल नंबर और E-mail ID |
यह भी पढ़े: आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले
सार्वजनिक वितरण प्रणाली सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले राशन की वो दुकानें होती हैं। जहां आपको गेहूं 2 रुपये किलों और चावल 3 रुपये किलो मिलते हैं। इसके अलावा आपको चीनी-केरोसीन जैसी चीजें भी रियायती दामों पर उपलब्ध होती हैं। अलग-अलग राज्यों में इन उत्पादों की कीमत अलग-अलग होती है।
अगर आप सरकारी फ्रैंचाइज़ी खोलने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप सराकरी राशन की दुकान खोलकर राशन डीलर बन सकते हैं। राशन डीलर्स को सरकार की तरफ से हर महीनें सैलरी या बिक्री पर कमीशन दिया जाता है।
फ्रेंचाइजी का नाम | सार्वजनिक वितरण प्रणाली |
---|---|
आवश्यक जगह | 200-400 वर्ग फुट |
निवेश | 1-2 लाख रुपये |
कमाई | — |
योग्यता | कम से कम 10वीं पास, कंप्यूटर की जानकारी, बैंक अकाउंट में कम से कम 50,000 रुपये |
जरुरी दस्तावेज | आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, डीएम द्वारा जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट |
नोट – सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकाने खोलने के लिए हर राज्य में अलग-अलग नियम, कानून और योग्यता हो सकते हैं।
यह भी पढ़े: Best Food Franchise In India
भारत में डाक सेवाओं का नेटवर्क व्यापक स्तर पर फैल चुका है। पहले भले ही चिट्ठी और तार भेजने के लिए डाक सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन आज ऑनलाइन शॉपिंग में विश्वसनीय डिलीवरी सेवाओं के लिए पोस्ट ऑफिस का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ऐसे में अगर आप खुद का बिजनेस शुरु करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप भारतीय डाक के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेनी होगी, जिसमें आपको बहुत ज्यादा पैसे भी इन्वेस्ट नहीं करने होंगे। और आप महीने के 20,000-25,000 रुपये आसानी से कमा पाओगे।
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर फॉर्म भरना होगा। फॉर्म संबिट होने के बाद अगर आपके आवेदन को पोस्ट डिपार्टमेंट के द्वारा सेलेक्ट किया जाता है, तो आपको एक MOU (समझौता ज्ञापन) साइन करना होगा। इसके बाद आप ग्राहक को पोस्ट ऑफिस से जुड़ी सेवाएं दे पाएंगें।
फ्रेंचाइजी का नाम | पोस्ट ऑफिस फ्रैंचाइज़ी |
---|---|
फ्रेंचाइजी फीस | 5,000 रुपये |
कमाई | कमीशन पर आधारित |
योग्यता | 8वीं पास, उम्र 18 साल से अधिक |
जरुरी दस्तावेज | पैन कार्ड, ऐड्रेस प्रूफ, जन्म प्रमाण पत्र |
यह भी पढ़े: शहर में चलने वाला बिजनेस
अगर आप पेट्रोल पंप खोलने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर डीलरशिप खरीद सकते हैं, और खुद का पेट्रोल पंप शुरु कर सकते हैं । इसके लिए आपको 12 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक का निवेश करना होगा।
भारत में पेट्रोल पंप वितरकों को पेट्रोल की खरीदी पर 2 से 5 प्रतिशत तक का कमीशन मिलता है, और इसी से इनकी कमाई भी होती है। आंकड़ों की माने तो खुद का पेट्रोल पंप खोलकर आप दिन के 10,000 से 15,000 रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन |
---|---|
जगह | 800 – 1200 वर्ग फीट |
निवेश | 12-25 लाख रुपये |
योग्यता | 10वीं पास, उम्र 21 से 60 साल के बीच |
जरुरी दस्तावेज | आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन के कागज या लीज एग्रीमेंट, बैंक की पासबुक इत्यादि । |
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से डीलरशिप प्राप्त करने के लिए आपको IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको डिवीजन ऑफिस की कॉन्टेक्ट डिटेल मिल जाएगी। इसके बाद आप डिविजन एरिया में संपर्क करके खुद का पेट्रोल पंप खोल सकते हैं।
यह भी पढ़े: Top 20 फ्यूचर बिज़नेस आइडियाज
यह एक उपभोक्ता सहकारी समिति है, जहां आपको किराना, घरेलू और स्टेशनरी का सामान उचित मूल्य पर मिल जाता है। यह भंडार भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन काम करता है। केंद्रीय भंडार दिल्ली सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के साथ पंजीकृत है।
फ्रेंचाइजी का नाम | केंद्रीय भंडार |
---|---|
आवश्यक जगह | 500 – 1000 वर्ग फुट |
निवेश | 10-20 लाख रुपये |
कमाई | आपकी बिक्री पर आधारित |
यह भी पढ़े: Zepto Franchise Cost
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत आप कौशल विकास केंद्र स्थापित करके भी पैसे कमा सकते हैं। बेरोजगार युवाओं को बेहतर कौशल सिखाने के लिए भारत सरकार की मदद से इन केंद्रों की स्थापना की गई, जहां 10-12 के बाद पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, फर्नीचर, फिटिंग, हैंडिक्राफ्ट, सिलाई, जैसे 40 से अधिक क्षेत्रों की ट्रेनिंग दी जाती है।
विद्यार्थियों की ट्रैनिंग की पूरी फीस सरकार के द्वारा दी जाती है। ऐसे में अगर आप कौशल विकास केंद्र खोलते हैं, तो आप इससे महीने 3-4 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं।
कौशल विकास केंद्र खोलने के लिए आपको प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के ऑफिशियल पेज पर जाकर अप्लाई करना होगा। जैसे ही इसमें नए सेंटर्स की जगह निकलती है तो सरकारी एजेंसियों के द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है।
फ्रेंचाइजी का नाम | कौशल विकास केंद्र |
---|---|
जगह | 2000-3000 वर्ग फुट |
निवेश | 4-5 लाख (फर्नीचर, ट्रेड, उपकरण इत्यादि) |
योग्यता | 18 साल से अधिक, ट्रेनिंग सेंटर चलाने का अनुभव, ट्रेड के हिसाब से लेब, स्मार्ट सेंटर |
जरुरी दस्तावेज | आवेदक का आधार कार्ड, बैंक खाते की डिटेल्स, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, ट्रेनिंग सेंटर वाली प्रॉपर्टी के दस्तावेजों की कॉपी |
यह भी पढ़े: 12 महीने चलने वाला बिजनेस
आप भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ( RCTC) में ट्रेन टिकट बुकिंग की फ्रेंचाइजी लेकर भी महीने के हजारों रुपये कमा सकते हैं। यहां आपको बस एक टिकट एजेंट की तरह काम करना है, और लोगों के टिकट बनाने हैं।
इस फ्रेंचाइजी में कमीशन की बात करें तो नॉन एसी टिकट पर आपको 20 रुपये प्रति टिकट और एसी टिकट पर आपको 40 रुपये का कमीशन मिलेगा। इसमें टिकट बुक करने की कोई लिमिट नहीं है, आप 1 दिन में जितनी चाहें उतनी टिकट कर सकते हो, और पैसे कमा सकते हो।
फ्रेंचाइजी का नाम | IRCTC |
---|---|
फ्रेंचाइजी फीस | 20,000 रुपये |
कमाई | 40,000 – 60,000 रुपये (प्रतिमाह) |
जरुरी दस्तावेज | पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, Email ID, 1 पासपोर्ट साइज फोटो |
योग्यता | 10वीं पास, कंप्यूटर और प्रिंटर, 1 दुकान और रेलवे टिकट बुकिंग का बोर्ड |
यह भी पढ़े: Haldiram Restaurant Franchise Cost In India
खादि इंडिया आउटलेट्स खोलकर आप भारत सरकार के खादी और ग्रामोद्योग आयोग के साथ फ्रेंचाइजी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक शोरुम खरीदना होगा, जिसके बाहर आपको खादी इंडिया का लोगों लगाना होगा, और अपनी दुकान या शोरुम में खादी इंडिया के द्वारा प्रमोट किए जाने वाले कपड़े, परिधान आदि उत्पादों को बेचना होगा।
खादी इंडिया की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड़ करना होगा, इसके बाद सभी जरुरी डॉक्यूमेंट अटैच करके उसे खादी ग्रामोद्धोग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्धम मंत्रालय, भारत सरकार, ग्रामोदय, 03, इर्ला रोड, विले पार्ले (पश्चिम) मुंबई – 400056 के पते पर भेजना होगा।
आप चाहें तो ई-खादी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन भी बेच सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | खादी इंडिया फ्रेंचाइजी |
---|---|
निवेश | 8-10 लाख रुपये |
आवेदन फीस | 5000 रुपये |
जगह | 1000 वर्ग फुट |
कमाई | 30,000 – 50,000 रुपये |
यह भी पढ़े: 15 घर से चलने वाला बिजनेस
अपने एरिया में गैस सिलेंडर की सप्लाई करने के लिए आप गैस एजेंसी भी शुरु कर सकते हैं। यह एक सरकारी फ्रेंचाइजी हैं। LPG गैस एजेंसी के लिए डिस्ट्रीब्यूटरशिप 4 तरह की होती है। अर्बन, रूर्बन, ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रीय वितरक। आपको आवेदन करने से पहले यह पता होना चाहिए आप जहां एजेंसी लगाना चाह रहे हैं वह इलाका कहां आता है।
फ्रेंचाइजी का नाम | LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप |
---|---|
निवेश | 15-17 लाख रुपये |
आवेदन फीस | 5000 रुपये |
जगह | – |
कमाई | 50,000 से 2 लाख रुपये |
अगर आप भी अपने इलाके में गैस एजेंसी शुरु करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए कंपनियां ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मांगती हैं। आवेदन के बाद कैंडिडेट का इंटरव्यू लिया जाता है। फिर सभी पैरामीटर को ध्यान में रखते हुए उनका मूल्यांनक किया जाता हैं और उन्हें नंबर दिए जाते हैं। इसके बाद इंटरव्यू का रिजल्ट जारी किया जाता है। अगर रिजल्ट में आपका नाम आ जाता हैं, तो आपकी दी गई जानकारियों को वेरिफाई करके कंपनियां गैस एजेंसी अलॉट कर देती हैं।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी है। ये पेट्रोलियम की रिटेलिंग के साथ-साथ रिफाइनिंग का बिजनेस भी करती हैं, जो भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आता है। अगर आप सरकारी फ्रेंचाइजी की तलाश कर रहे हैं, तो आप BPCL के ईंधन स्टेशन ( पेट्रोल पंप) खोल सकते हैं। आवेदन करने के लिए आप BPCL ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं, या फिर ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) |
---|---|
निवेश | 20-35 लाख रुपये |
आवेदन फीस | 4000 – 8,000 रुपये |
जगह | 1200 वर्ग मीटर – 1600 वर्ग मीटर |
कमाई | 2 लाख – 5 लाख रुपये तक |
यह भी पढ़े: एक लाख रुपये में कौन सा बिजनेस कर सकते है
अगर आप सरकार फ्रेंचाइजी शुरु करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आप भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। यह नियमित आय देने वाला एक अच्छा बिजनेस आइडिया है। इस बिजनेस को शुरु करके आप महीने के हजारों रुपये कमा सकते हैं।
SBI ATM Franchise Business शुरु करने के लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। SBI ATM इन्सटालेशन रिक्वेस्ट एसबीआई द्वारा नियुक्त कंपनियों जैसे टाटा इंडिकैश, इंडिया वन और मुथूट करती हैं। आवेदन करने के बाद
SBI एटीएम फ्रेंचाइजी टीम आपसे खुद संपर्क करती है और आपको एसबीआई को एक आवेदन पत्र भरना होता है।
फ्रेंचाइजी का नाम | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ATM |
---|---|
निवेश | 5 लाख रुपये |
जगह | 50 से 80 वर्ग फुट |
कमाई | 45,000 – 90,000 रुपये |
देश में CNG की मांग दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में अगर आप CNG के पंप खोलते हैं, तो आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप भारत के नागरिक हैं, और आपकी उम्र 21 से 55 साल के बीच हैं और आप 10वीं पास हैं, तो आप CNG पंप खोल सकते हैं।
CNG पंप खोलने के लिए आपके पास खुद की जमीन होनी चाहिए, अगर आपके पास जमीन नहीं है, तो आप जमीन किराए पर ले सकते हैं। लेकिन उसके लिए NOC यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा।
CNG पंप खोलने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको ऊपर दी गई कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, और आवेदन भरना होगा।
कई कंपनियां अखबार और वेबसाइट पर विज्ञापन देती हैं, कि उन्हें किस जगह पर CNG पंप खोलना है। अगर आपके पास उस जगह पर जमीन हैं, तो आप CNG पंप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | CNG पंप |
---|---|
निवेश | 30 से 50 लाख रुपए |
आवेदन फीस | – |
जगह | 15000 से 16000 वर्ग फुट |
कमाई | 2 लाख – 5 लाख रुपये तक |
यह भी पढ़े: McDonalds Franchise Cost In India
खाद-बीज की दुकान भी एक सरकारी फ्रेंचाइजी की तरह ही हैं, क्योंकि इसे कोई भी व्यक्ति नहीं खोल सकता हैं। इस दुकान को खोलने के लिए आपको एक स्पेशल डिग्री और सरकारी लाइसेंस की जरुरत होती है।
फ्रेंचाइजी का नाम | खाद-बीज की दुकान |
---|---|
निवेश | 5-10 लाख रुपए |
लाइसेंस फीस | रिटेल बिक्री लाइसेंस (1250 रुपये ), होलसेल बिक्री ( 2250 रुपये ), सामान्य बिक्री ( 1000 रुपये ) |
कमाई | 50,000 – 2 लाख रुपये महीना |
बिजनेस करने के लिए फ्रेंचाइजी खरीदना बेहतरीन आईडिया है, क्योंकि इस व्यापार में घाटा लगने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन कोई भी प्राइवेट ब्रांड की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपके पास लाखों रुपये होने चाहिए। ऐसे में आप कम निवेश में कोई फ्रेंचाइजी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आपको सरकारी फ्रेंचाइजियों पर विचार करना चाहिए।
अर्न मनी गुरु के आज के आर्टिकल में हमने आपको टॉप 10 सरकारी फ्रेंचाइजी की जानकारी दीं। इन फ्रेंचाइजी में पैसा इन्वेस्ट करके आप महीने के हजारों रुपये आसानी से कमा सकते हो। आशा है कि आपको हमारा ये आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा। अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़े: 50000 में कौन सा बिजनेस करें 2024
Ans – फ्रेंचाइजी एक कम जोखिम वाला बिजनेस है, जिसमें आपको ब्रांड वैल्यू बनाने और प्रमोशन करने की चिंता नहीं होती है। यहां पहले से ही ब्रांड की वैल्यू बनी हुई हैं, आपको बस उस ब्रांड के नाम से प्रोडक्ट सेल करने हैं। इस बिजनेस में घाटा होने की संभावना बहुत कम होती है।
Ans – अगर आप सरकारी फ्रैंचाइज़ी लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप समान्य सेवा केंद्र ( CSC) खोल सकते हैं। ये ऐसे सेवा केंद्र होते हैं, जहां पैन कार्ड बनवाने से लेकर रेलवे की टिकट करवाने तक के सारे काम हो जाते हैं। ये सेवा केंद्र सरकार के द्वारा अधिकृत होते हैं।
Ans – जब कोई कंपनी/ब्रांड किसी दूसरी संस्थान या व्यक्ति को अपने उत्पाद अपने नाम से बेचने का अधिकार दे देती हैं, तो उसे फ्रेंचाइजी बिजनेस कहा जाता है। इसके बदले में कंपनी उस व्यक्ति से लाखों रुपये की फ्रेंचाइजी फीस लेती है।
Ans – जन औषधि केंद्र, पोस्ट ऑफिस फ्रैंचाइज़ी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान, आधार सेवा केंद्र और समान्य सेवा केंद्र भारत की टॉप 5 सरकारी फ्रैंचाइज़ी हैं, जिनसे आप महीने के हजारों रुपये कमा सकते हैं।
Ans – किसी भी प्रकार की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कम से कम 2 लाख और ज्यादा से ज्यादा 50 लाख रुपये की जरुरत है।
सरकारी नौकरी
Bihar Vridha Pension Yojana 2025 Online Apply : सरकार हर महिने दे रही है ₹…
Aadhaar Supervisor Certificate 2025 – आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट के लिए ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन?
Job Card Kaise Banaye : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) का मुख्य…
Job Card Number Kaise Nikale : अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ऑनलाइन…
DFCCIL Railway MTS New Vacancy 2025 : अगर आप डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया…
Baal Aadhar Card Kaise Banaye 2025 नमस्कार दोस्तों यदि आपके घर में भी 5 साल…
This website uses cookies.