Categories: Latest Jobs

How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not

How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not : नमस्कार दोस्तों, अगर आपने अभी तक अपने PAN कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, या फिर यह जानना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड पहले से आधार से लिंक है या नहीं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि PAN को आधार से कैसे लिंक करें और लिंक स्टेटस चेक करने की आसान प्रक्रिया क्या है – वो भी एकदम लेटेस्ट प्रोसेस के साथ

नीचे दी गई सभी जानकारियां स्टेप बाय स्टेप दी गई हैं, ताकि आप बिना किसी दिक्कत के प्रक्रिया को खुद पूरा कर सकें। लेख को अंत तक पढ़िए, ताकि कोई भी ज़रूरी जानकारी छूट न जाए।

Read Also-

How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not : Overview 

Article Name  How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not
Article Type  Latest Update 
Mode  Online 
Full details  Read this article 

Table of Contents

Toggle

PAN को आधार से लिंक क्यों करना जरूरी है? : How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not

  • सरकार द्वारा अनिवार्य किया गया है कि सभी भारतीय नागरिक अपने PAN कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराएं।
  • लिंक न कराने पर आपका PAN कार्ड निष्क्रिय (Inactive) किया जा सकता है।
  • इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने, बैंकिंग सुविधाओं और वित्तीय लेन-देन के लिए PAN और Aadhaar का लिंक होना जरूरी है

How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not

  1. Google पर जाएं और टाइप करें: Income Tax Department PAN Aadhaar Link
  2. जो आधिकारिक वेबसाइट खुलेगी, वह है: https://www.incometax.gov.in
  3. वेबसाइट ओपन होते ही लेफ्ट साइड में “Quick Links” में “Link Aadhaar Status” का विकल्प मिलेगा।
  4. इस पर क्लिक करें।
  5. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना PAN नंबर और Aadhaar नंबर भरना है।
  6. फिर “View Link Aadhaar Status” पर क्लिक करें।
  7. यहां स्क्रीन पर आपको बताया जाएगा कि आपका PAN आधार से लिंक है या नहीं।

अगर PAN लिंक नहीं है तो कैसे करें लिंक? (नया प्रोसेस 2025)

अगर स्टेटस में दिखाता है कि आपका पैन कार्ड लिंक नहीं है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. वेबसाइट के Quick Links सेक्शन में जाएं और “Link Aadhaar” पर क्लिक करें।
  2. वहां अपना PAN नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
  3. नीचे एक “Validate” का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।

लिंक करने से पहले 1000 रुपये की पेनल्टी फीस जमा करनी होगी

अगर आपका PAN पहले से लिंक नहीं है, तो आपको ₹1000 की पेनल्टी फीस जमा करनी होगी। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • “Proceed to Pay through e-Pay Tax” वाले बटन पर क्लिक करें।
  • वहां अपना PAN नंबर, दोबारा कंफर्म करें और मोबाइल नंबर डालें।
  • “Continue” पर क्लिक करें।
  • आपके नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपका नाम और अन्य डिटेल दिखेगा। यहां फिर से “Continue” पर क्लिक करें।

e-Tax के ज़रिए पेमेंट कैसे करें? : How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not

पेमेंट के लिए माध्यम चुनें : How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not

  • आप Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।
  • Net Banking से पेमेंट करने पर आपको बैंक लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी और OTP के जरिए भुगतान कन्फर्म करना होगा।
  • पेमेंट के बाद आपको एक चालान रिसीट मिलेगा, जिसे आप PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

पेमेंट के बाद लिंकिंग कैसे करें? : How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not

  1. पेमेंट के बाद पुनः “Link Aadhaar” सेक्शन में जाएं।
  2. दोबारा अपना PAN और Aadhaar नंबर दर्ज करें और “Validate” पर क्लिक करें।
  3. अब आपकी पेमेंट स्टेटस दिखाई जाएगी – अगर दिखती है कि पेमेंट सफल रहा, तो आगे बढ़ें।
  4. फिर एक फॉर्म खुलेगा, जहां आपको देना होगा:
    • Aadhaar पर लिखा हुआ नाम
    • मोबाइल नंबर (जो Aadhaar से लिंक हो)
    • अगर आपके आधार कार्ड पर सिर्फ साल लिखा है (जैसे केवल 1999), तो उस चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें
    • अगर पूरा जन्मतिथि है (दिन, महीना और साल), तो चेकबॉक्स को सेलेक्ट न करें।
  5. नीचे दिए गए डिक्लेरेशन बॉक्स को टिक करें और “Link Aadhaar” पर क्लिक करें।

OTP वेरिफिकेशन और लिंकिंग रिक्वेस्ट : How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not

  • आपके मोबाइल पर एक OTP भेजा जाएगा।
  • OTP को दर्ज करके “Validate” करें।
  • आपकी लिंकिंग रिक्वेस्ट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भेज दी जाएगी।
  • आम तौर पर 48 घंटे के अंदर आपका PAN और Aadhaar लिंक हो जाता है।

लिंक स्टेटस दोबारा कैसे चेक करें?

  1. फिर से वेबसाइट पर जाएं और “Link Aadhaar Status” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  2. PAN और Aadhaar नंबर दर्ज करें।
  3. अब यह स्क्रीन पर बताएगा कि आपका PAN कार्ड सफलतापूर्वक आधार से लिंक हो गया है या नहीं।

जरूरी बातें जो आपको ध्यान रखनी चाहिए

  • पेमेंट करने के बाद स्टेटस तुरंत अपडेट नहीं होता।
  • कभी-कभी अपडेट होने में 5 मिनट से लेकर 2 घंटे तक का समय लग सकता है।
  • अगर पेमेंट हुआ है लेकिन स्टेटस अपडेट नहीं हो रहा, तो थोड़ा इंतज़ार करें और बाद में दोबारा चेक करें।

महत्वपूर्ण बातें (Highlights):How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not

  • PAN और Aadhaar का लिंक होना अब अनिवार्य है।
  • लिंकिंग में देरी होने पर ₹1000 की पेनल्टी देनी पड़ती है।
  • पेमेंट के बाद OTP वेरिफिकेशन से ही लिंकिंग रिक्वेस्ट पूरी होती है।
  • स्टेटस चेक करने के लिए इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट ही इस्तेमाल करें।
  • किसी भी गलती या डिले को रोकने के लिए सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।

How to Check if my PAN Card is Linked with Aadhaar Card or not: Important Links

निष्कर्ष (Conclusion):

दोस्तों, PAN को आधार से लिंक करना आज के समय में एक बेहद आवश्यक कार्य बन चुका है। सरकार द्वारा इसे अनिवार्य किए जाने के बाद यदि आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपके पैन कार्ड को निष्क्रिय किया जा सकता है। इस लेख में बताई गई पूरी प्रक्रिया को फॉलो करके आप खुद से यह कार्य आसानी से कर सकते हैं। बस आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा और सभी जानकारियों को सही ढंग से भरना होगा।

PAN एव Aadhaar को लिंक कराकर भविष्य की वित्तीय परेशानियों से बचें। अगर यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा हो तो कृपया इसे दूसरों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):

प्रश्न 1: PAN और आधार लिंक करने के बाद स्टेटस कब अपडेट होता है?
उत्तर: आम तौर पर 48 घंटे के अंदर स्टेटस अपडेट हो जाता है। हालांकि, कभी-कभी इसे 2 घंटे में भी अपडेट होते देखा गया है।

प्रश्न 2: क्या ₹1000 की पेनल्टी हर किसी को देनी होती है?
उत्तर: हां, यदि आपने 30 जून 2023 की अंतिम तिथि के बाद PAN को आधार से लिंक नहीं किया है तो ₹1000 का जुर्माना देना अनिवार्य है।

प्रश्न 3: अगर OTP नहीं आता तो क्या करें?
उत्तर: OTP न आने पर कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक है, वही नंबर दें। अगर नंबर अपडेट नहीं है तो पहले UIDAI वेबसाइट पर जाकर उसे अपडेट करवाएं।

Rishan Gadgil

नमस्कार! मैं रीशान गाडगीळ , Public Gyan का लेखक, एक शौकिया लेखक और जानकारी साझा करने का उत्साही व्यक्ति हूँ। मुझे फिल्मों, खेलों और यात्रा का बहुत शौक है, और मैं हमेशा नई और रोचक जानकारी को खोजना और उसे आपके साथ साझा करना पसंद करता हूँ। मेरे लेखों का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि आपके जीवन को सरल और आसान बनाने के लिए उपयोगी और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करना है। मैं हमेशा अपने लेखों में सटीकता और विश्वसनीयता का ध्यान रखता हूँ, ताकि आप सही और अद्यतित जानकारी प्राप्त कर सकें। मैंने इस ब्लॉग को इस उद्देश्य से शुरू किया था कि जिन लोगों को अंग्रेज़ी समझने में कठिनाई होती है, उनके लिए हम हिंदी में सटीक जानकारी उपलब्ध करा सकें। मेरी कोशिश रहती है कि हर किसी को उनकी भाषा में उपयोगी जानकारी मिले, ताकि वे अपने जीवन को और बेहतर बना सकें। आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं और मुझे आपके सुझाव और विचारों का स्वागत है।

Recent Posts

How to Download Voter List-नया वोटर लिस्ट ऐसे डाउनलोड करे अब?

How to Download Voter List : नमस्कार दोस्तों, अगर आप यह जानना चाहते हैं कि…

4 hours ago

Bihar SSC Assistant Urdu Translator Bharti 2025

Bihar SSC Assistant Urdu Translator Bharti 2025 : नमस्कार दोस्तों, बिहार सरकार के द्वारा उर्दू…

8 hours ago

युवा लेखको को मिलेगा 3 लाख स्कॉलरशिप + पब्लिशिंग का मौका, ऐसे करें आवेदन?

PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025 : नमस्कार यदि आप एक नवोदित लेखक हैं और…

8 hours ago

how to change address in aadhar card online-आधार कार्ड में एड्रेस कैसे चेंज करे ऑनलाइन?

how to change address in aadhar card online-आधार कार्ड में एड्रेस कैसे चेंज करे ऑनलाइन?

9 hours ago

PM Awas List 2025-26 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची?

PM Awas List 2025-26 : नमस्कार दोस्तों, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास…

1 day ago

How to make Abha card 2025

How to make Abha card 2025 : नमस्कार दोस्तों, आज के डिजिटल युग में हर…

2 days ago