अगर आप इंटरनेट पर Groww App Se Paise Kaise Kamaye? सर्च करते हुए इस आर्टिकल तक पहुंच गए हैं, तो यहीं रुक जाइए। आपकी तलाश अब खत्म हो चुकी है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको ग्रो ऐप से पैसे कमाने के तरीकें बताएंगें, इसी के साथ हम आपको बताएंगे कि Groww App क्या है? Groww App पर अकाउंट कैसे बनाया जाता है? Groww App पर इन्वेस्टमेंट के तरीके कौन-कौन से हैं?
ऐसे में अगर आप ग्रो ऐप से जुड़ी ये तमाम जानकारियां हासिल करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल पूरा जरुर पढ़े…
Groww एक ब्रोकरेज ऐप है, जिसके माध्यम से आप म्यूचुअल फंड, स्टॉक्स, IPO, डिजिटल गोल्ड, और अन्य ऑप्शन्स में निवेश कर सकते हैं। ग्रो एक बेहतरीन ऐप है, जिसे ऐसे निवेशको के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपने स्मार्टफोन की मदद से सरल और सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और पैसे कमाना चाहते हैं।
ऐप का नाम | Groww : Stocks, Mutual Fund, IPO |
---|---|
प्रकार | ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म |
फाउंडर | ईशान बंसल,ललित केशरे, नीरज सिंह और हर्ष जैन |
डाउनलोड़ | 5Cr+ |
रेटिंग्स | 4.4 स्टार |
उपलब्धता | एंड्रायड और IOS |
कहां से डाउनलोड़ करें | यहाँ क्लिक करें |
प्ले स्टोर से आप इस ऐप को आसानी से डाउनलोड़ कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ प्लेस्टोर पर जाना है, वहां groww ऐप सर्च करना है, और एप को डाउनलोड़ कर लेना है। इसके अलावा आप Groww.in पर जाकर भी इसे डाउनलोड़ कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: Upstox Se Paise Kaise Kamaye
ग्रो ऐप डीमैट अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Groww एक ब्रोकरेज App है जहां आप किसी भी कंपनी के शेयर्स खरीदकर और बेचकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको शेयर मार्केट की नॉलेज होना बहुत जरुरी है। अगर आप शेयर मार्केट की A to Z जानकारी लेना चाहते हैं , तो आप हमारा आर्टिकल Share Market Se Paise Kaise Kamaye पढ़ सकते हैं।
शेयर मार्केट से पैसा कमाने के लिए आपको कम कीमत पर किसी भी कंपनी के शेयर्स को खरीदना होगा, और फिर जैसे ही उसकी कीमत बढ़ती है, आप उन्हें बेचकर मुनाफा कमा सकता है। आपको किस कंपनी के शेयर्स में इन्वेस्ट करना है, इसके लिए आप बिजनेस न्यूज, सेल्फ एनालिसिस, कंपनियों के फैसले, शेयर मार्केट के रुझान आदि पर फोकस कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: स्टूडेंट लाइफ में पैसे कैसे कमाए
अगर आप ग्रो ऐप से पैसे कमाना चाहते हैं, तो आप म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आपकी इन्वेस्टमेंट पर आपको जो भी प्रॉफिट होगा, वो आपकी कमाई होगी। वर्तमान समय में म्युचुअल फंड इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट ऑप्शन माने जा रहे हैं, क्योंकि इसमें आपको इंटरेस्ट रेट भी ज्यादा मिलता है, और इसमें घाटे की संभावना भी कम रहती है। अगर आप गहन रिसर्च करके म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आप इससे 30% से 40% तक का मुनाफा कमा सकते हैं।
आजकल आप डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करके भी पैसे कमा सकते हैं। ग्रो ऐप पर आप छोटी निवेश राशि में भी गोल्ड खरीद सकते हैं, जिसे आप जब चाहें तक बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। ग्रो ऐप पर डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करने के तीन तरीके हैं –
यह एक कमोडिटी आधारित म्यूचुअल फंड है जो सोने जैसी परिसंपत्तियों में निवेश करता है। यहां आप डिजिटल गोल्ड में निवेश करते हैं, जिसमें आपके पास गोल्ड बुलियन या फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट जैसी सोने की संपत्तियां होती हैं और स्टॉक एक्सचेंज पर इनका कारोबार होता है।
इन संपत्तियों की कीमत सीधे सोने की कीमत से जुड़ी है। यानी की अगर सोनी की कीमत 4 प्रतिशत बढ़ेगी तो इसकी कीमत भी 4 प्रतिशत बढ़गी। और यदि सोने का भाव गिरेगा तो इसका भाव भी गिरेगा।
Gold ETFs में लॉन्ग टर्म में होने वाले प्रॉफिट पर आपको % कैपिटल गेन टैक्स देना होगा, जिसमें इंडेक्सेशन भी लागू होगा। जो 36 महीने या उससे ज़्यादा समय के निवेश पर लागू होता है। वहीं शॉर्टटम निवेश पर आपको मौजूदा टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देना होगा।
यह एक प्रकार का म्युचुअल फंड है, जिसमें आप प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सोने में निवेश करते हैं। इसमें सोने का उत्पादन करने वाली कंपनियों, वितरण करने वाले सिंडिकेट, खनन कंपनियो और भौतिक सोने के शेयर्स में निवेश करते हैं।
यह एक ओपन-एंडेड निवेश हैं, जो गोल्ड ETF द्वारा प्रदान की गई इकाइयों पर आधारित हैं। जिसमें भौतिक सोने की कीमत वास्तुविक घातु से जुड़ी हुई है। इसमें सोने की कीमत बढ़ने पर आपको लाभ मिलता है।
यह सरकार समर्थित गोल्ड बॉन्ड है, जिसमें आपको साल का 2.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है। जिसका भुगतान हर 6 महीने में कर दिया जाता है। यह 100 प्रतिशत सुरक्षित गोल्ड निवेश है।
यह बॉन्ड 8 साल में परिपक्व होता है, लेकिन इसे आफ 5 साल के भीतर भी रीडीम कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: Probo App Se Paise Kaise Kamaye
ग्रो ऐप से पैसे कमाने के तरीकों में ट्रेडिंग भी शामिल है। लाभ कमाने की दृष्टि से वित्तिय संसाधनों को खरीदना और बेचना ही ट्रेडिंग कहलाता है। ट्रेडिंग करने के लिए आपको शेयर मार्केट की गहन जानकारी होनी चाहिए। साथ ही आपको मार्केट के डेली रुझानों पर भी पैनी नजर बनाएं रखनी होगी।
ग्रो ऐप पर आप निम्नलिखित प्रकार की ट्रेडिंग कर सकते हैं –
अगर आप ट्रेडिंग के प्रकार को डिटेल्स में जानना चाहते हैं, तो आप हमारा आर्टिकल – ट्रेडिंग कितने प्रकार की होती है? पढ सकते हैं और आप ट्रेडिंग से पैसे कामना चाहते है तो आप हमारा लेख ट्रेडिंग से पैसे कैसे कमाए ज़रूर पढ़े।
Fixed Deposit यानी की FD के बारे में तो आपने जरुर ही सुना होगा। यह ग्रो एप से पैसे कमाने का एक शानदार तरीका है। इसमें आपको एक बड़ी राशि कुछ सालों तक निवेश करनी होती है, जिसपर एक निश्चित समय के बाद आपको 6% से 10% तक का ब्याज दिया जाता है।
आपको बता दें कि FD में अगर आप लॉकिंग पीरियड से पहले पैसे निकालते हैं, तो आपको इसपे कोई प्रॉफिट नहीं मिलता है। साथ ही इसमें आपको कुछ प्रतिशत चार्ज भी देना पड़ता है।
यह भी पढ़े: Linkedin Se Paise Kaise Kamaye
अपने परिवार या दोस्तों के बीत ग्रो ऐप को रेफर करके भी आप पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस ऐप का लिंक अपने दोस्तों को भेजना है। अब अगर कोई भी व्यक्ति आपके लिंक से इस ऐप को डाउनलोड़ करता है, और इसमें इन्वेस्टमेंट करता है, तो ऐप की तरफ से आपको 100 रुपये दिए जाते हैं। कैश के अलावा आप ढ़ेरों रिवॉर्ड्स और गिफ्टकार्ड भी खरीद सकते हैं।
Groww App पर अमेरिकी स्टॉक्स में इन्वेस्ट करके भी आप पैसे कमा सकते हैं। यहां आपको बहुत सी अमेरिकन कंपनी के स्टॉक्स खरीदने के ऑप्शन मिलेंगे। ये कंपनियां आपको अच्छा रिटर्न प्रदान करती हैं।
हालांकि US स्टॉक्स में इन्वेस्ट करने से पहले गहन रिसर्च और सलाहकारों की मदद जरुर लें। ताकि आप लाभकारी स्टॉक्स में ही इन्वेस्ट करें।
यह भी पढ़े: Google Pay Se Paise Kaise Kamaye
इतना सबकुछ पढ़कर अगर आपके भी मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या Groww App में निवेश करना सुरक्षित है, तो चिंता मत किजिए। आपके इस सवाल का जवाब में अभी दिए देती हूं।
ग्रो एक ब्रोकरेज ऐप है जो भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (SEBI) द्वारा रजिस्टर्ड है। इसके अलावा यह NSI, BSE जैसे स्टॉक एक्सचेंजों का सदस्य भी है। जो इसे एक ऑथेंटिंक ऐप बनाता है। यह ऐप सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करता है, और इसके पास सभी लाइसेंस भी है, ऐसे में हम इसे निवेश के लिए एक सुरक्षित ऐप कह सकते हैं।
ग्रो एक ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंंग ऐप है, जो अपने यूजर्स को पैसे कमाने के बहुत से अवसर प्रदान करता है। आप यहां शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव को देखते हुए शेयर्स खरीद सकते हैं, उन्हें बेच सकते हैं और प्रॉफिट कमा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां म्युचुअल फंड, FD, डिजिटल गोल्ड खरीदकर भी पैसे कमा सकते हैं।
आज के आर्टिकल में हमने आपको ग्रो ऐप से पैसे कमाने के शानदार तरीकें बताएं। आशा है कि अब आपको अच्छी तरह से समझ आ गया होगा कि ग्रो एप्प से पैसे कैसे कमाए जाते हैं?
अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो आप हमारे पेज पर जाकर ऑनलाइन पैसे कमाने के और भी बहुत से आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़े: Navi App से पैसा कैसे कमाए
Ans – groww ऐप पर अलग-अलग शेयर्स में इन्वेस्ट करके, शेयर्स बेचकर, म्यूचुअल फंड खरीदकर, FD करवाकर पैसे कमा सकते हैं। ग्रो ऐप पर आप इंटरेस्ट और प्रॉफिट के तौर पर पैसे कमाते हैं।
Ans – सबसे पहले ऐप ऑपन करें और You के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको add Fund के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको नेट बैंकिग, UPI आदि में से कोई एक ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आप जितने पैसे एड करना चाहते हैं, वो अमाउंट टाइप करें और सेंड मनी के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके पैसे ग्रो ऐप में ट्रांसफर हो जाएंगे।
Ans – ग्रो ऐप पर अकाउंट मैंटेनेंस का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है, लेकिन निवेशकों से प्रत्येक ऑर्डर पर 20 रुपये या ऑर्डर राशि का 0.05%, जो भी कम हो वो लिया जाता है।
Ans – अगर आप म्यूचुअल फंड से अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप 10-20 सालों तक म्युचुअल फंड की SIP में निवेश कर सकते हैं।
Ans – ग्रो ऐप पर आप Intraday ट्रेडिंग, Positional ट्रेडिंग, स्विंग ट्रेडिंग, फ्यूचर एण्ड ऑप्शन, मोमेंटम ट्रेडिंग आदि कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी
Vidyadhan Scholarship 2025 नमस्कार दोस्तों यदि आपने वर्ष 2025 में बिहार बोर्ड से दसवीं कक्षा…
Bihar NSP Cut Off List 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2025 में इंटरमीडिएट…
IRCTC Me Aadhar Link Kaise Kare : भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को…
Voter card photo kaise change kare : वोटर आईडी कार्ड भारत में एक महत्वपूर्ण पहचान…
Bihar Labour Card List Mein Naam Kaise Dekhe : बिहार सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के…
Jharkhand JSSC Teacher Vacancy 2025 : झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख…
This website uses cookies.