Categories: Business Ideas

Cred App क्या है? Cred App से पैसे कैसे कमाएं 2024!

 

क्या आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं? और महीने के अंत में क्रेडिट कार्ड का बिल भरते समय सोचते हैं कि… यार इस बार भी खर्चा ज्यादा हो गया? तो अब इस चीज की चिंता मत कीजिए, क्योंकि अब समय बदल गया है।

अब आप क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट करके भी पैसे कमा सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही एक ऐप के बारे में बताएंगे जहां आपको बिल पेमेंट के बदले अच्छे रिवॉर्ड्स और कैशबैक मिलेंगे।

इस ऐप का नाम है Cred App। यह एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपके बिल पेमेंट को फायदे में बदलता है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं, कि Cred App क्या है? , इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं? Cred App से पैसे कैसे निकाले जाते हैं. और  Cred App का इस्तेमाल करके आप कैसे अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं? तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें।

Table of Contents

Toggle

Cred App क्या है?

CRED एक ऐसा ऐप है, जिसका इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान करने के लिए किया जाता है। वैसे तो क्रेडिट कार्ड के बिल भुगतान के लिए आप UPI, Net Banking, ATM आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर इन तरीकों से आपको क्रेडिट कार्ड के बिल भुगतान पर कोई रिवॉर्ड या कैशबैक नहीं मिलता है। लेकिन CRED ऐप से बिलों का भुगतान करते हैं, तो आपको कैशबैक, रिवॉर्ड्स और कई तरह के आकर्षक ऑफर्स मिलते हैं।

CRED ऐप को  क्रेडिट कार्ड बिलों का प्रबंधन और भुगतान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अगर आप अपना क्रेडिट कार्ड बिल भरना भूल भी जाते हैं, तो यह ऐप आपको रिमाइंडर भेज देगा। यह ऐप उपयोग करने में काफी आसान है, साथ ही ये आपके क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने में भी मदद करता है।

ऐप का नाम  Cred App
प्रकार  क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट ऐप
फाउंडर  कुणाल शाह
स्थापना  2018
कुल डाउनलोड़ 1 करोड़ +
रेटिंग्स  4.8 स्टार
कुल आय  1400 करोड़ रुपये
मुख्यालय  बैंगलुरु, कर्नाटाक
कर्मचारियों की संख्या  800
कहां से डाउनलोड़ करें  यहाँ क्लिक करें

Cred App डाउनलोड़ कैसे करें?

  • Cred ऐप को आप प्लेस्टोर से आसानी से डाउनलोड़ कर सकते हैं।
  • प्लेस्टोर पर जाकर Cred App सर्च करें।
  • इंस्टॉल के ऑप्शन पर जाकर ऐप को डाउनलोड़ करें।
  • आप चाहें तो Cred ऐप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी आप इस ऐप को डाउनलोड़ कर सकते हैं।
  • इस ऐप को आप IOS और एंड्रॉयड दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: Navi App से पैसा कैसे कमाए

Cred App पर अकाउंट कैसे बनाएं ?

  1. प्लेस्टोर से Cred ऐप डाउनलोड़ करें।
  2. ऐप ऑपन करने के बाद आपको  Enter the Club का ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करें।
  3. मोबाइल नंबर एंटर करें, और ऐप की टर्म एंड कंडीशन को पढ़कर एग्री एंड कंटीन्यू पर क्लिक करें।
  4. ऐप में अपना नाम और E-mail ID दर्ज करें।
  5. अगर आप चाहते हैं कि आपके व्हाट्सऐप पर CRED App के नोटिफिकेशन या अपडेट आएं तो आपको  WhatsApp Permission को Enable करके Continue पर क्लिक करना होगा।
  6. आपको अपने पैनकार्ड की डिटेल्स और जन्म दिनांक एंटर करनी होगी।
  7. अगले स्टेप में CRED App के द्वारा आपका क्रेडिट स्कोर चैक किया जाएगा। अगर वह 750 से अधिक है, तो आप क्रेड ऐप का इस्तेमाल करने के योग्य है।
  8. अगर आपका क्रेडिट स्टोर 750 से कम है, तो आपको विशलिस्ट में रखा जाएगा, जहां आफ अपना स्कोर सुधार के इस ऐप को इस्तेमाल करने योग्य बन सकते हैं।
  9. अब ऐप के द्वारा मोबाइल नंबर से जुडें क्रेडिट कार्ड को इस ऐप से जोड़ दिया जाएगा।
  10. आपका अकाउंट अब बनकर तैयार हो चुका है, आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
  11. आप क्रेड ऐप से अधिकतम 10 क्रेडिट कार्ड जोड़ सकते हैं।

Cred App से पैसे कमाने के तरीकें –

1. Cred App से बिल पेमेंट करके कमाएं पैसे –

अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट Cred App से करते हैं, तो आप इससे पैसे कमा सकते हैं। जी हां, Cred App एक क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट ऐप है, जहां अगर आप इस ऐप की मदद से क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करते हैं, तो आपको हर भुगतान पर 15-30 प्रतिशत का कैशबैक मिलता है।

यानी की अगर इस ऐप पर आप 2000 रुपये का बिल जमा कर रहे हैं, तो आपको यहां पर 400-600 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। कैशबैक के अलावा क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट पर आपको यहां कॉइन्स और स्क्रैच कार्ड मिलते हैं। स्क्रैच कार्ड  में आपको आकर्षक ऑफर्स, वाउचर, टिकिट्स आदि मिल सकते हैं।

Cred App पर आप किस तरह के बिलों का भुगतान कर सकते हैं ?

  • क्रेड ऐप से आप अपने क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
  • इस ऐप पर आप ऑनलाइन भुगतान ( शॉपिंग करते समय क्रेडिट कार्ड की मदद से पेमेंट करके) भी कर सकते हैं।
  • क्रेड ऐप से आप दुकानदारों को QR कोड़ से स्कैन करके भी PAY कर सकते हैं।
  • अपने DTH बिल, मोबाइल रिचार्ज, घर/कार्यालय का किराया, गैस का बिल आदि भरने के लिए आप क्रेड ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Cred App पर बिल भुगतान कैसे करें –

Cred App से क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करने के लिए आपको नीचें दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • अपने फोन में CRED App लॉगिन करें।
  • कार्ड टैब के ऑप्शन पर जाकर उस कार्ड का चयन करें, जिससे आप पेमेंट करना चाहते हैं।
  • अब आपको स्क्रिीन पर  Minimum Due Amount ( न्यूनतम देय राशि) दिखाई देगी।
  • Pay Now पर क्लिक करें और भुगतान का प्रकार चुनें।
  • बिल भुगतान करने के लिए आप UPI, Debit Card, Net Banking कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।
  • अब पेमेंट का अमाउंट ऐप में दर्ज करें।
  • वैरीफिकेशन के लिए अब आपके पास एक OTP आएगा।
  • ऐप में OTP दर्ज करने के बाद आपके क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट हो जाएगा। 

यह भी पढ़े: Google Pay Se Paise Kaise Kamaye

2. Cred ऐप रेफर करके कमाएं पैसे –

Cred ऐप आपक रेफर करके पैसे कमाने का मौका भी देता है। यह ऐप रेफर करने के लिए आपको सबसे पहले ऐप पर जाना होगा। फिर रेफर वाले ऑप्शन पर जाकर ऐप का लिंक शेयर करना होगा। अब इस लिंक को आप अपने दोस्तों या परिवारजनों को शेयर कर सकते हैं।

आपके भेजे लिंक से जो भी इस ऐप को डाउनलोड़ करेगा और पहली ट्रांजेक्शन करेगा, तो आपको और डाउनलोड़ करने वाले व्यक्ति दोनों को कमीशन मिलेगा। Cred ऐप को रेफर करके आप 500-750 रुपये तक कमा सकते हैं। वहीं इस ऐप की पहली ट्रांजेक्शन पर आपको 250 रुपये का कैशबैक मिलेगा। हालांकि यहां आपकी पहली ट्रांजेक्शन 1000 रुपये होनी चाहिए।

ध्यान रहें, आपको ये ऐप अपने उसी व्यक्ति को शेयर करना है, जिसके पार क्रेडिट कार्ड हैं,  अन्यथा आपको ऐप डाउनलोड़ करने पर कोई भी रेफरल बोनस नहीं मिलेगा।

3. Cred ऐप पर चल रहे ऑफर्स का फायदा उठाएं –

अन्य ऐप्स की तरह क्रेड ऐप पर भी समय-समय पर ऑफर्स चलते रहते हैं। बिल पेमेंट के समय इन ऑफर्स का इस्तेमाल करके आप अच्छे रिवॉर्ड्स या कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। क्रेड ऐप पर चल रहे ऑफर्स की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप क्रेड ऐप को चैक कर सकता हैं, क्यों ऑफर्स की सभी जानकारी यूजर्स को इसी ऐप में दी जाती है।

यह भी पढ़े: Probo App Se Paise Kaise Kamaye 

4. Cred कॉइन्स को रिडीम करके कमाएं पैसे –

क्रेड ऐप में बिल पेमेंट करने पर आपको कुछ कॉइन्स मिलते हैं, जिन्हें आप कैश में रिडीम कर सकते हैं। कैश के अलावा आप यहां आकर्षक इनाम, ऑफर्स और ढ़ेर सारे ऑफर्स भी जीत सकते हैंं।

Cred ऐप से पैसे अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करें –

  • क्रेड ऐप से पैसे अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले आपको फोन में ऐप को ओपन करना है।
  • View all के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आप रेंट फीस या एजुकेशन फीस में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं। रेंट फीस में 4 प्रतिशत कमीशन देना होता है, तो वहीं एजुकेशन फीस में 2 प्रतिशत ।
  • अगर आप एजुकेशन फीस का चयन करते हैं, तो आपके चार्जेज कम लगेंगे।
  • एजुकेशन फीस सेलेक्ट करने के बाद अब आपको बैंक का चयन करके UPI ID एंटर करनी होगी।
  • पैन कार्ड की डिटेल्स भरें।
  • पैसे ट्रांसफर करने के लिए अमाउंट चुनें। आपको कम से कम 1000 रुपये तो चुनना ही होगा।
  • अब आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे – tution fee or house rent।
  •  tution fee पर क्लिक करें और आगे बढें।
  • अब आपको Pay via credit card पर क्लिक करना है।
  • अब जिस क्रेडिट कार्ड से आप पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं, उस क्रेडिट कार्ड  का चयन करें।
  • Pay now पर क्लिक करें।
  • अब आपके फोन में एक OTP आएगा, जिसे एंटर करने के बाद आपके पैसे अकाउंट में ट्रांसफर हो जाए।
  • इस पूरी प्रोसेस में आपको 2 प्रतिशत यानी की 1000 रुपये पर 20 रुपये का कमीशन देना होगा।

Cred ऐप की विशेषताएं –

  • क्रेड ऐप पर आप क्रेडिट कार्ड के अलावा किसी भी प्रकार के बिल का भुगतान कर सकते हैं।
  • इस ऐप पर आप अपने क्रेडिट कार्ड को प्रबंधित कर सकते हैं।
  • अप बैंक बैलेंस और क्रेडिट स्कोर की जांच करने के लिए आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस ऐप की मदद से आप अपने क्रेडिट स्कोर को ट्रैक कर सकते हैं, जो आपके स्कोर को बेहतर बनाने में मददगार है।
  • क्रेड ऐप क्रेडिट कार्ड पर छिपे हुए शुल्कों का स्वचालित रूप से पता लगा लेता है।
  • यह एक सुरक्षित ऐप है, जहां अगर डुप्लिकेट लेनदेन होता है, तो आपको अलर्ट कर दिया जाएगा।
  • क्रेड ऐप से पेमेंट करके आप कैशबैक, रिवॉर्ड्स और गिफ्ट कार्ड्स जीत सकते हैं।

यह भी पढ़े: Whatsapp से पैसे कैसे कमाएं? 

अंतिम विचार:

अगर आप हमारा आर्टिकल पढ़ते-पढ़ते यहां तक पहुंच गए हैं, तो उम्मीद है कि अब आपको समझ आ गया होगा कि क्रेड ऐप क्या है, और पैसे कमाने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

अगर आपको हमारे आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ शेयर जरुर करें। ताकि उन्हें भी पता चल पाए की Cred App Se Paise Kaise Kamaye जाते हैं।

FAQs: Cred ऐप से पैसे कमाने को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q.1 – क्रेड ऐप से लोन मिल सकता है क्या?

Ans – अगर आपकी सिविल अच्छी है, तो क्रेड ऐप पर आप 50,000 से लेकर 10 लाख रुपये तक का इन्सटेंट लोन ले सकते हैं।

Q. 2 – क्या क्रेड एक सुरक्षित ऐप है? 

Ans – Cred ऐप RBI के द्वारा अप्रूव्ड ऐप है, ऐसे में इस ऐप के फर्जी होने के चांसेज बहुत कम हो जाते हैं। वहीं इस ऐप का दावा है कि यह आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखता है।

Q. 3 – क्रेड ऐप में सिक्कों का क्या उपयोग है?

Ans – क्रेड ऐप में बिलों का भुगतान करने पर आपको कुछ कॉइन्स मिलते हैं, जिन्हें आप बाद में कैश में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसका अलावा इन सिक्कों की मदद से आप बड़े-बड़े ब्रांडों से विशेष ऑफ़र और छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Q. 4 – क्रेड ऐप का इस्तेमाल कौन कर सकता है? 

Ans – क्रेड ऐप का इस्तेमाल 25-45 साल का हर वो व्यक्ति कर सकता है, जिसके पास क्रेडिट कार्ड है, और उसकी सिविल अच्छी बनी हुई है। क्योंकि यह ऐप क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट ऐप है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास क्रेडिट कार्ड होना जरुरी है।

Q. 5 – क्रेड ऐप से लोन कैसे लें? 

Ans – Cred ऐप से लोन लेने के लिए आपको एक ऐप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको वैरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक की डिटेल्स देनी होंगी। यहां आप अपनी इच्छा अनुसार Loan EMI Amount और EMI Installment Time चुन सकते हैं। फॉर्म संबिट करने के बाद कंपनी के द्वारा इस फॉर्म को जांचा जाएगा। अगर आपकी सिविल 750 से उपर है, तो आपको इंटेंस्ट लोन मिल जाएगा।

सरकारी नौकरी

Rishan Gadgil

नमस्कार! मैं रीशान गाडगीळ , Public Gyan का लेखक, एक शौकिया लेखक और जानकारी साझा करने का उत्साही व्यक्ति हूँ। मुझे फिल्मों, खेलों और यात्रा का बहुत शौक है, और मैं हमेशा नई और रोचक जानकारी को खोजना और उसे आपके साथ साझा करना पसंद करता हूँ। मेरे लेखों का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि आपके जीवन को सरल और आसान बनाने के लिए उपयोगी और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करना है। मैं हमेशा अपने लेखों में सटीकता और विश्वसनीयता का ध्यान रखता हूँ, ताकि आप सही और अद्यतित जानकारी प्राप्त कर सकें। मैंने इस ब्लॉग को इस उद्देश्य से शुरू किया था कि जिन लोगों को अंग्रेज़ी समझने में कठिनाई होती है, उनके लिए हम हिंदी में सटीक जानकारी उपलब्ध करा सकें। मेरी कोशिश रहती है कि हर किसी को उनकी भाषा में उपयोगी जानकारी मिले, ताकि वे अपने जीवन को और बेहतर बना सकें। आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं और मुझे आपके सुझाव और विचारों का स्वागत है।

Recent Posts

Bihar Samagra Gavya Vikas Scheme 2025-बिहार सरकार दे रही है डेयरी फार्म खोलने के लिए लाखों रुपया का सहायता

Bihar Samagra Gavya Vikas Scheme 2025 नमस्कार दोस्तों यदि आप चाहते हैं गाय फार्म/डेयरी फार्म/गौशाला…

4 hours ago

Bihar Central Sector Scholarship 2025 Online Apply ,Eligibility Criteria,Date,Documents Full Details Here

Bihar Central Sector Scholarship 2025 नमस्कार दोस्तों यदि आप साल 2025 में बिहार बोर्ड से…

5 hours ago

Vidyadhan Scholarship 2025– Online Apply,Date, Documents, Eligibility & Qualification Full Details Here-

Vidyadhan Scholarship 2025 नमस्कार दोस्तों यदि आपने वर्ष 2025 में बिहार बोर्ड से दसवीं कक्षा…

10 hours ago

Bihar NSP Cut Off List 2025-How to check Bihar Board NSP Cut Off List 2025?

Bihar NSP Cut Off List 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2025 में इंटरमीडिएट…

21 hours ago

IRCTC Me Aadhar Link Kaise Kare 2025-IRCTC में e-Aadhaar Authentication कैसे करें?

IRCTC Me Aadhar Link Kaise Kare : भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को…

1 day ago

Voter card photo kaise change kare 2025 -वोटर कार्ड में फोटो ऐसे बदले ऑनलाइन फ्री में?

Voter card photo kaise change kare : वोटर आईडी कार्ड भारत में एक महत्वपूर्ण पहचान…

2 days ago