CM Kanya Utthan Yojana 2024- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान स्न्नातक के लिए ऑनलाइन शुरू जल्दी होगा

CM Kanya Utthan Yojana 2024 : बिहार सरकार ने लड़कियों की शिक्षा तथा सशक्तिकरण के लिए एक विशेष योजना शुरू की है, जिसे CM Kanya Utthan Yojana 2024 के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत, राज्य की उन छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिन्होंने बिहार के किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की परीक्षा पास की है। यह योजना महिला शिक्षा को बढ़ावा देने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

Read Also-

CM Kanya Utthan Yojana 2024 : Overview 

Article tItle CM Kanya Utthan Yojana 2024
Article Type Scholarship Yojanjana
Mode  Online
Scheme Name  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 
Department Name  Education Department 
Benefits  Rs. 50000/-
Eligibility  Graduation Only For Female 

Main Objective About CM Kanya Utthan Yojana 2024

दोस्तों, इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। यह योजना विशेष रूप से उन लड़कियों के लिए है, जो स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार या आगे की पढ़ाई हेतु वित्तीय कठिनाइयों का सामना करती हैं उन्हे सभी के लिए ही CM Kanya Utthan Yojana 2024 का शुरुआत किया गया है जिसका उद्देश्य है कि बालिकाएं आत्मनिर्भर बनें तथा उनका भविष्य उज्ज्वल हो।

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना क्या है? : CM Kanya Utthan Yojana 2024

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का ही एक भाग है। यह योजना विशेष रूप से उन बालिकाओं के लिए लागू है, जिन्होंने 2019-22, 2020-23, या 2021-24 के सत्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। अगर किसी पात्र छात्रा ने अब तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है, तो वह जल्द ही इसके लिए आवेदन कर सकती है।

Check Advantage for CM Kanya Utthan Yojana 2024

  1. वित्तीय सहायता:
  • इस योजना के अंतर्गत आप सभी स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  1. महिला सशक्तिकरण:
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
  1. शिक्षा का प्रोत्साहन:
  • इस प्रकार की योजना लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
  1. समानता को बढ़ावा:
  • योजना विवाहिता तथा अविवाहित दोनों ही प्रकार की महिलाओं के लिए लागू है।

Check required Eligibility : CM Kanya Utthan Yojana 2024

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तें अनिवार्य हैं:

  1. केवल बिहार राज्य की स्थायी निवासी महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
  2. छात्रा ने बिहार के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  3. विवाहित एवं अविवाहित दोनों प्रकार की छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  4. जिन छात्राओं ने पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया है, वे आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • बिहार का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • स्नातक का प्रमाण पत्र या मार्कशीट
  • आवेदक की बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक होना अनिवार्य)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • छात्रा के हस्ताक्षर

Check Online Procedures CM Kanya Utthan Yojana 2024

इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है। छात्राएं निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकती हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

 CM Kanya Utthan Yojana 2024

  • दोस्तों, आप सभी इस योजना के लिए आवेदन medhasoft.bih.nic.in पर कर सकते है।
  1. पंजीकरण करें:
  • वेबसाइट पर जाकर “Student Registration” पर क्लिक करें और अपनी जानकारी दर्ज करें।
  1. लॉगिन करें:
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद आपको लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड मिलेगा।
  1. आवेदन फॉर्म भरें:
  • लॉगिन करने के बाद आप सभी “Apply Online” के विकल्प पर क्लिक करें तथा सभी आवश्यक जानकारी एवं सभी दस्तावेज अपलोड करें।
  1. आवेदन जमा करें:
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसे जमा करें तथा प्राप्ति रसीद (Acknowledgment Receipt) को सुरक्षित रखें।

Important Dates : CM Kanya Utthan Yojana 2024

घटना  तिथि 
आवेदन की आरंभिक तिथि  सितमबर 20024 अनुमानित 
आवेदन की अंतिम तिथि  जल्द अपडेट किया जाएगा 

योजना के प्रभाव : CM Kanya Utthan Yojana 2024

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ने राज्य में लड़कियों की शिक्षा तथा सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करती है, बल्कि उनके आत्मविश्वास एवं सामाजिक स्थिति को भी बढ़ावा देती है।

इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार ने यह साबित किया है कि बेटियों की शिक्षा तथा विकास को प्राथमिकता देकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

 CM Kanya Utthan Yojana 2024 : Important  link 

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह योजना न केवल महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जो छात्राएं अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठा पाई हैं, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर जाएं। धन्यवाद 🙂

सरकारी नौकरी

Leave a Comment