भारत में फूड इंडस्ट्री इन दिनों तेजी से ग्रो कर रही है। भारत में बढ़ता खाद्य उद्योग लोगों के लिए व्यापार के नए-नए अवसर भी लेकर आ रहा है। जिस वजह से भारत में फूड फ्रेंचाइजी खोलना अब नया ट्रेंड बन गया है। लेकिन फूड फ्रेंचाइजी खरीदना सबसे बसकी बात नहीं होती है। क्योंकि इनके लिए कई बार आपको 2-10 करोड़ रुपये तक का खर्चा भी करना पड़ जाता हैं।
ऐसे में अगर आप भी फूड फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं, लेकिन इन्वेस्टमेंट की कमी के चलते आप बिजनेस नहीं कर पा रहे हैं। तो चिंता ना करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपकी इसी चिंता का हल निकालने वाले हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको कम से कम इन्वेस्टमेंट में ऐसी फूड फ्रेंचाइजीयों के बारे में बताएंगे, जिनसे आपकी दिन दौगुनी और रात चौगुनी कमाई होगी। अब भारत में लो इन्वेस्टमेंट वाली बेस्ट फूड फ्रेंचाइजी कौन-कौन सी हैं, चलिए जानते हैं।
भारत में कम निवेश वाली फूड फ्रेंचाइजी
इस आर्टिकल में हम आपके लिए पूरी रिसर्च के साथ 20 ऐसी फूड फ्रेंचाइजियां लेकर आएं हैं, जिनमें आपको कम से कम पैसे इन्वेस्ट करने होंगे। इन फूड फ्रेंचाइजियों को हमने 4 भागों में विभाजित किया है। सबसे पहले हम आपको 5 लाख में आने वाली फूड फ्रेंचाइजियों के बारे में बताएंगे।
इसके बाद हम आपको 10 लाख, 20 लाख और 50 लाख में आने वाली फूड फ्रेंचाइजियों के बारे में बताएंगे। अगर आपको भी ये सभी जानकारी प्राप्त करनी है, तो आर्टिकल को पूरा जरुर पढें। चलिए शुरु करते हैं।
Best Food Franchise Under 5 Lakhs In India
भारत में 5 लाख रुपये में फूड फ्रेचाइजी लेना संभव है। यह बड़ी फ्रेंचाइजियों के मुकाबले थोड़ी छोटी हैं। लेकिन इन फ्रेंचाइजीयों को ओपन करके आप पहले दिन से कमाई करना शुरु कर सकते हैं।
1. अमूल आइसक्रीम पार्लर फ्रेंचाइजी
![अमूल आइसक्रीम पार्लर : Best Food Franchise Under 5 Lakhs In India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/अमूल-आइसक्रीम-पार्लर-फ्रेंचाइजी.webp)
5 लाख रुपये में आप अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी शुरु कर सकते हैं। यहां अमूल कंपनी की तरफ से आपको दो तरह की फ्रेंचाइजी उपलब्ध करवाई जाती हैं। पहली है अमूल प्रेफर्ड आउटलेट या अमूल रेलवे पार्लर और दूसरी है अमूल स्कूप पार्लर।
अमूल प्रेफर्ड आउटलेट –
फ्रेंचाइजी का नाम | अमूल प्रेफर्ड आउटलेट |
---|---|
निवेश | 2 लाख रुपये तक |
नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी | 25 हजार रुपये |
प्रॉफिट मार्जिन | आपको मिल्क पाउच की बिक्री पर 2.5% और मिल्क प्रोडक्ट्स पर 10% तक का कमीशन मिलता है। अमूल आइसक्रीम पर आपको 20% तक का कमीशन मिलेगा। |
अमूल स्कूप पार्लर –
फ्रेंचाइजी का नाम | अमूल स्कूप पार्लर |
---|---|
निवेश | 5 लाख रुपये तक |
नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी | 50 हजार रुपये |
प्रॉफिट मार्जिन | अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी पर आपको प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20% और अन्य अमूल प्रोडक्ट्स पर 10 % कमीशन मिलता है। इसके अलावा आपको रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम, शेक्स, हॉट चॉकलेट ड्रिंक, सैंडविच, पिज्जा आदि पर 50 % का भारी कमिशन मिलता है। |
यह भी पढ़े: Top 20 फ्यूचर बिज़नेस आइडियाज
2. कुल्हड चाय फ्रेंचाइजी
![कुल्हड चाय : Food Franchise Under 5 Lakhs](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/कुल्हड-चाय-फ्रेंचाइजी.webp)
भारत में चाय एक ऐसा बिजनेस है, जो कभी भी खत्म नहीं होने वाला है। ऐसे में अगर आप चाय से जुड़ा बिजनेस करना चाहते हैं, तो आप कुल्हड चाय की फ्रैंचाइजी खोल सकते हैं। लखनऊ से शुरु हुई ये दुकान आज भारत के कई शहरों में अपनी फ्रेंचाइजी खोल चुकी है।
कुल्हड चाय ब्रांड भारत की परंपरागत चाय को आधुनिक तरीके से पेश करने के लिए जाना जाता है। चाय के अलावा आपको यहां पिज्जा, बर्गर, शेक्स आदि भी वैरायटी भी मिल जाएगी।
कुल्हड चाय ब्रांड की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फ्रेंचाइजी फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद कंपनी आपसे संपर्क कर लेगी।
फ्रेंचाइडी का नाम | कुल्हड चाय |
---|---|
निवेश | 3-5 लाख रुपये तक |
ब्रांड शुल्क ( फ्रेंचाइजी शुल्क) | 1.5 लाख + GST |
कमाई | 2-3 लाख रुपये ( बिक्री पर आधारित ) |
3. Zoop Cafe फ्रेंचाइजी
![Zoop cafe : Best Food Franchise Under 5 Lakhs In India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Zoop-cafe-फ्रेंचाइजी.webp)
यह एक लो इन्वेस्टमेंट बिजनेस है। जिसमें आपको 0 फ्रेंचाइजी फीस देनी होगी। जी हां, Zoop कैफे की फ्रैंचाइजी खरीदने के लिए आपको कोई भी पैसा देने की जरुरत नहीं है। इस कैफे के लिए आपको कोई शैफ रखने की भी जरुरत नहीं है, यहां आपको सभी फूड आइटम जूप कैफे की तरफ से पहुंचाएं जाएंगे, जो रेडी टू कुक होंगे।
जूप कैफे में आपको 25 से ज्यादा फूड वैरायटी मिलेगी। यह कैफे भारत के 28 शहरों में मौजूद हैं, जहां इसकी 75 से ज्यादा फ्रेंचाइजी मौजूद है। Zoop cafe की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबासाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 5 लाख रुपये से कम में आप इस फ्रेंचाइजी को खरीद सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | Zoop cafe |
---|---|
कुल निवेश | 1,72,000 रुपये (इंफ्रास्ट्रक्चर, उपकरण, दुकान सेटअप आदि) |
फ्रैंचाइजी फीस | 0 |
जगह | 180-200 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | 40%-50% |
4. Chaayos फ्रेंचाइजी
![Chaayos फ्रेंचाइजी: Food Franchise Under 5 Lakhs](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Chaayos-फ्रेंचाइजी.webp)
अगर आप 5 लाख रुपये के बजट में कोई फ्रेंचाइजी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Chaayos आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। यह एक चाय ब्रांड और कैफे हैं, जहां आपको अलग-अलग प्रकार की हर्बल चाय और फूड आइटम मिल जाएंगे।
फ्रेंचाइजी का नाम | Chaayos |
---|---|
कुल निवेश | 3-5 लाख रुपये |
जगह | 300-500 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | 8%-12% |
यह भी पढ़े: Zepto Franchise Cost
5. Tea Time फ्रेंचाइजी –
![Tea Time : Best Food Franchise Under 5 Lakhs In India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Tea-Time-फ्रेंचाइजी.webp)
Tea Time एक ऐसी फूड फ्रेंचाइजी है, जिसे आप 5 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। यह ब्रांड देशी तरीकें से लोगों को चाय बनाकर परोसता है। Tea Time पर आपको चाय के अलावा कॉफी शेक्स आदि में बढ़िया वैरायटी मिल जाएगी। अगर आप टी-टाइम की फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो ये आपके लिए फायदे का सौदा होगा।
फ्रेंचाइजी का नाम | Tea Time |
---|---|
कुल निवेश | 5 लाख रुपये तक |
जगह | – |
प्रॉफिट मार्जिन | 40%-80% |
Best Food Franchise Under 10 lakhs in India
6. काठी जंक्शन फ्रेंचाइजी –
![काठी जंक्शन : Best Food Franchise Under 10 lakhs in India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/काठी-जंक्शन-फ्रेंचाइजी.webp)
अगर आप 10 लाख के अंदर कोई बेस्ट फूड फ्रेंचाइजी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप काठी जंक्शन की फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं। काठी जंक्शन एक फूड कैफे और रेस्टोरेंट है, जहां आपकों वेज और नॉनवेज में अलग-अलग तरह के रोल्स खाने को हैं।
काठी जंक्शन की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं, या फिर आप 98188-84402 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | काठी जंक्शन |
---|---|
कुल निवेश | 5-10 लाख रुपये |
फ्रेंचाइजी फीस | 3,50,000 |
रॉयल्टी फीस | 4 % |
जगह | 150-1000 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | 50% तक |
काठी जंक्शन की फ्रेंचाइजी 2 तरह के बिजनेस मॉडल पर आधारित है –
- Model A – यह फूड-कोर्ट एक्सप्रेस है, जिसके लिए आपको 5-8 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट और 150-300 वर्ग फुट की जगह चाहिए।
- Model B – इसमें डाइनिंग रेस्तरां आता है। रेस्तरां की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको 9-12 लाख का इन्वेस्टमेंट और 400-1500 वर्ग फुट की जगह चाहिए होगी।
7. Punjabi Chaap Corner
![Punjabi Chaap Corner: Food Franchise Under 10 lakhs](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Punjabi-Chaap-Corner.webp)
यह एक फूड फ्रेंचाइजी है, जहां आपको चाप की दसियों वैरायटी खाने को मिल जाएगी। अगर आप एक चटपटे और खास फूड फ्रेंचाइजी के बारे में सोच रहे हैं, तो आप पंजाबी चाप कॉर्नर की फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं। यहां 1 बार 10 लाख रुपये का इन्वेस्ट करके आप महीने में 4 लाख रुपये तक की इनकम सकते हैं। जैसे-जैसे आपकी इनकम बढ़ेगी, आपकी कमाई भी बढ़ती चली जाएगी।
फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आप Punjabi Chaap Corner की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | Punjabi Chaap Corner |
---|---|
कुल निवेश | 10 लाख रुपये |
फ्रेंचाइजी फीस | 4 लाख रुपये |
रॉयल्टी फीस | 3 % |
जगह | 300 – 1,000 वर्ग फीट |
कमाई | 4 लाख रुपये प्रति महीनें |
यह भी पढ़े: 12 Mahine Chalne Wala Business Ideas 2024
8. One Bite फ्रेंचाइजी
![One Bite :Best Food Franchise Under 10 lakhs in India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/One-Bite-फ्रेंचाइजी.webp)
One Bite एक फेमली फूड रेस्ट्रोरेंट है, जिसके पूरे भारत में 300 से ज्यादा रेस्टोरेंट हैं। अगर आप बिजनेस करने के लिए एक ऐसी फ्रेंचाइजी ढूंढ रहे हैं, जो आपको कम लागत में अच्छा प्रॉफिट मार्जिन दे, तो आप One Bite रेस्ट्रोरेंट की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।
One Bite कियोस्क या टेकअवे बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आपको 8-10 लाख रुपये का इन्वेस्ट करना होगा। कंपनी की तरफ से 2 प्रतिशत रॉयल्टी फीस ली जा रही है, लेकिन अगर आपकी महीने की इनकम 3 लाख रुपये से कम हैं, तो आपसे किसी भी प्रकार की कोई रॉयल्टी फीस नहीं ली जाएगी।
इस फूड फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए आप One Bite की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं, या आप चाहें तो 8800893218 पर संपर्क कर सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | One Bite |
---|---|
कुल निवेश | 9-10 लाख रुपये |
रॉयल्टी फीस | 2% |
जगह | 120-200 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | 20 % |
9. चाय-सुट्टा बार फ्रेंचाइजी
![चाय-सुट्टा बार : Food Franchise Under 10 lakhs](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/चाय-सुट्टा-बार-फ्रेंचाइजी.webp)
10 लाख रुपये में आप चाय-सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको चाय-सुट्टा बार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। फ्रेंचाइजी के लिए शार्ट लिस्ट होने के बाद कंपनी खुद आपसे संपर्क कर लेगी।
चाय-सुट्टा बार में आपको 10 तरह की चाय पीने को मिल जाएगी, इसके अलावा आपको मिल्क शेक, सेंडविच, बर्गर, मैगी आदि भी मिल जाएंगे। बात करें आउटलेट की तो आप कियोस्क, मीडियम या मेगा किसी भी तरह के ऑउटलेट की फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं। अपने आर्टिकल में हम आपको कियोस्ट आउटलेट के इन्वेस्टमेंट के बारे में बता रहे हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | चाय-सुट्टा बार |
---|---|
कुल निवेश | 10 लाख रुपये |
फ्रेंचाइजी फीस | 6 लाख रुपये |
रॉयल्टी फीस | 4 % |
जगह | 300-2000 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | – |
10. Rolls King फ्रेंचाइजी
![Rolls King : Best Food Franchise Under 10 lakhs in India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Rolls-King-फ्रेंचाइजी.webp)
यह एक रोल्स और रैप्स फूड फ्रैंचाइज़ी है। जिसे आप 10 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट में शुरु कर सकते हैं। रोल्स किंग्स में आपको रोल्स की 20 से भी ज्यादा वैरायटी देखने को मिल जाएगी।
फ्रेंचाइजी का नाम | Rolls King |
---|---|
कुल निवेश | 10 लाख रुपये |
फ्रेंचाइजी फीस | 2 लाख रुपये |
रॉयल्टी फीस | 5 % |
जगह | 100-150 वर्ग फुट |
यह भी पढ़े: घर से चलने वाला बिजनेस
Best Food Franchise Under 20 Lakhs In India
11. Mr. Beans Pizza फ्रेंचाइजी
![Mr. Beans Pizza: Best Food Franchise Under 20 Lakhs In India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Mr.-Beans-Pizza-फ्रेंचाइजी.webp)
अगर आप एक ऐसी फूड फ्रेंचााइजी के बारे में सर्च कर रहे हैं, जिसमें घाटे की संभावना बहुत कम है, तो आप Mr. Beans Pizza फ्रेंचाइजी खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। यह फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपको 15-16 लाख रुपये इन्वेस्ट करने होंगे।
Mr. Beans Pizza के फ्रेंचाइजी आउटलेट में सालाना रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट (ROI) 40 प्रतिशत है। वहीं इस फ्रेंचाइजी की रेवेन्यू ग्रोथ 40 प्रतिशत है।
फ्रेंचाइजी का नाम | Mr. Beans Pizza |
---|---|
कुल निवेश (कियोस्क) | 15-16 लाख रुपये |
फ्रेंचाइजी फीस | 3-6 लाख रुपये |
जगह | 250-300 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | 40 प्रतिशत तक |
Mr. Beans Pizza के अन्य आउटलेट्स के लिए जरुरी बजट –
COMPACT/QSR – जगह 400-600 वर्ग फुट, निवेश 23-25 लाख रुपये ।
FINE DINE – आवश्यक जगह 800-1000 वर्ग फुट, निवेश 30-34 लाख रुपये।
12. Baskin Bobbins फ्रेंचाइजी –
![Baskin Bobbins : Food Franchise Under 20 Lakhs](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Baskin-Bobbins-फ्रेंचाइजी.webp)
बास्किन रॉबिन्स एक इंटरनेशनल आइसक्रीम ब्रांड है, जो भारत के 200 शहरों में आइसक्रीम बेच रही है। यह एक उच्च गुणवत्ता वाली कंपनी है, जो 100 प्रतिशत शुद्ध शाकाहारी आइसक्रीम उपलब्ध करवाती है। 20 लाख रुपये में फूड फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।
Baskin Robbins अपने ग्राहकों को 31 फ्लेवर्स के आइसक्रीम, शेक्स और डेसर्ट प्रदान करता है, जो ग्राहकों को आकर्षित करता है। अगर आप एक इंटरनेशनल ब्रांड की फ्रेंचाइजी खरीदना चाहते हैं, तो आप बास्किन रॉबिन्स की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | Baskin Bobbins |
---|---|
कुल निवेश (कियोस्क) | 11-20 लाख रुपये |
फ्रेंचाइजी फीस | 4 लाख रुपये |
रॉयल्टी फीस | 6-8 प्रतिशत |
जगह | 150-500 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | 46-50 प्रतिशत तक |
13. Cafe Coffee Day (CCD) फ्रैंचाइज़ी
![Cafe Coffee Day (CCD) : Best Food Franchise Under 20 Lakhs In India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Cafe-Coffee-Day-CCD-फ्रैंचाइज़ी-.webp)
CCD एक फेमस कॉफी कैफे हैं। जिसकी फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको कम से कम 10-20 लाख रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि ये इन्वेस्टमेंट कियोस्क मॉडल की सेटअप के लिए है। अगर आप फुल-साइज़ कैफे खोलना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको 30-50 लाख रुपये तक इन्वेस्ट करने होंगे।
CCD की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | Cafe Coffee Day (CCD) |
---|---|
कुल निवेश | 10-20 लाख रुपये |
फ्रेंचाइजी फीस | 5 लाख |
रॉयल्टी फीस | 4-8 लाख |
जगह | 300 से 500 वर्ग फुट |
यह भी पढ़े: 50000 में कौन सा बिजनेस करें 2024
14. MBA ChaiWala फ्रेंचाइजी
![MBA ChaiWala: Food Franchise Under 20 Lakhs](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/MBA-ChaiWala-फ्रेंचाइजी-.webp)
आज के समय में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो MBA Chai Wala को ना जानता हो। प्रफुल्ल बिल्लोरे ने 8000 से इस कंपनी की शुरुआत की थी, जो देखते ही देखते इतनी बड़ी हो गई है, कि आज इस कंपनी की नेटवर्थ 24 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
ऐसे में अगर आप भी कम इन्वेस्टमेंट में महीने के लाखों रुपये कमाना चाहते हैं, तो आप MBA ChaiWala की फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 20 लाख रुपये खर्च करने होंगे। यह कॉन्ट्रेक्ट 5 सालों का होता है।
फ्रेंचाइजी का नाम | MBA Chai Wala |
---|---|
कुल निवेश | 20 लाख |
फ्रेंचाइजी फीस | 5 लाख |
जगह | 300-400 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | 40-50 % ( बिक्री पर आधारित) |
15. Veerji Malai Chaap Wale फ्रेंचाइजी
![Veerji Malai Chaap Wale : Best Food Franchise Under 20 Lakhs In India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Veerji-Malai-Chaap-Wale-फ्रेंचाइजी.webp)
Veerji Malai Chaap Wale एक फूड ब्रांड है। पूरे भारत में इसके 150 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। फ्रेंचाइजी बिजनेस स्टार्ट करने के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है।
इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कम से कम 20 लाख रुपये खर्च करने होंगे। 20 लाख रुपये में आपको 9 साल का फ्रेंचाइजी बॉंड मिलेगा। इस फ्रेंचाइजी बिजनेस में आप महीने के लाखों रुपये आसानी से कमा सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | Veerji Malai Chaap Wale |
---|---|
निवेश | 18-20 लाख |
ब्रांड ( फ्रेंचाइजी) फीस | 10 लाख |
रॉयल्टी फीस | 6 % |
जगह | 600-750 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन (शुद्ध लाभ ) | 22-25 प्रतिशत |
यह भी पढ़े: Top 7 Fast Food Business Ideas
Best Food Franchise Under 50 Lakhs In India
16. Burger Singh फ्रेंचाइजी
![Burger Singh: Best Food Franchise Under 50 Lakhs In India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Burger-singh-फ्रेंचाइजी.webp)
बर्गर सिंह भारत की स्वदेशी लार्जेस्ट फूड चेन है। अब तक इस ब्रांड के भारत के 75 शहरों में 175 से ज्यादा आउटलेट खुल चुके हैं। इस फ्रेंचाइजी का प्रॉफिट मार्जिन भी अच्छा है, और इसमें आपको विदेशी ब्रांड्स के जितने पैसे खर्च करने की जरुरत भी नहीं है।
ऐसे में अगर आप 50 लाख रुपये में कोई लाभकारी फ्रेंचाइजी खरीदना चाहते हैं, तो आप बर्गर सिंह के बारे में विचार कर सकते हैं। बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी लेने में कितने पैसे इन्वेस्ट करने होंगे, उसकी जानकारी आपकों नीचे टेबल में मिल जाएगी।
Burger singh आउटलेट के प्रकार | Express | Food Court | Dine in | Drive Thru |
---|---|---|---|---|
सेटअप कॉस्ट ( दुकान का खर्चा ) | 21 लाख | 29 लाख | 40 लाख | 60.5 लाख |
फ्रेंचाइजी फीस | 3 लाख | 10 लाख | 10 लाख | 10 लाख |
महीने की संभावित कमाई | 1.3 लाख | 1.6 लाख | 2.3 लाख | 2.9 लाख |
प्रॉफिट मार्जिन ( सालाना) | 21 % | 25 % | 26 % | 23 % |
17. Xero Degrees Franchise
![Xero Degrees : Food Franchise Under 50 Lakhs](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Xero-Degrees-Franchise.webp)
अगर आप शहरी इलाकों में रहते हैं, तो कभी ना कभी आपने जीरो डिग्री कैफे का नाम तो सुना ही होगा। हो सकते हैं कि आप इस कैफे में गए भी हों और यहां का खाना चखा हो। यह कैफे अपने खाने की गुणवत्ता और इंटीरीयर के लिए फेमस है।
ऐसे में अगर आप किसी ऐसे बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, जिससे आप आसानी से पैसे कमा सकें तो आप Xero Degrees कैफे की फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं। Xero Degrees की फूड फ्रेंचाइजी आपको 50 लाख के अंदर-अंदर मिल जाएगी।
फ्रेंचाइजी का नाम | Xero Degrees |
---|---|
सेटअप कॉस्ट | 30-40 लाख रुपये |
फ्रेंचाइजी फीस | 5-6 लाख रुपये |
रॉयल्टी फीस | 8 % |
जगह | 1000 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | 51 प्रतिशत |
18. Subway फ्रेंचाइजी
![Subway : Best Food Franchise Under 50 Lakhs In India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Subway-फ्रेंचाइजी-.webp)
यह एक अमेरिकन फूड फ्रेंचाइजी है, जो भारत के 68 शहरों में अपनी पहुंच बना चुकी है। 2024 तक भारत में सबवे के 600 आउटलेट्स हैं। युवाओं में यह फूड ब्रांड काफी फेमस है, क्योंकि यह अपने ग्राहकों को कस्टमाइज़ेबल सैंडविच, रैप और सलाद परोसता है।
भारत में Subway की फ्रेंचाइजी लेना फायदे का सौदा हो सकता है, क्योंकि भारत में इस ब्रांड को लाखों लोग जानते हैं। सबवे की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | Subway |
---|---|
सेटअप कॉस्ट | 50 लाख तक |
फ्रेंचाइजी फीस | 6.5 लाख रुपये |
रॉयल्टी फीस | 8 प्रतिशत |
जगह | 900-1000 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | 40-50 प्रतिशत |
यह भी पढ़े: गांव में घर बैठे पैसे कैसे कमाए
19. Domino’s Pizza फ्रेंचाइजी कोस्ट
![Domino's Pizza: Food Franchise Under 50 Lakhs](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/Dominos-Pizza-फ्रेंचाइजी-कोस्ट-1.webp)
अगर आप फेमस फूड फ्रेंचाइजी खोलने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप Domino’s Pizza को चुन सकते हैं। Domino’s एक फेमस अमेरिकन पिज्जा ब्रांड हैं, जिसके भारत में 1000 से ज्यादा आउटलेट हैं।
Domino’s की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कम से कम 50 लाख खर्च करने होंगे। अगर आप किसी महंगी जगह पर डोमिनोज का आउटलेट खोलते हैं, तो इसकी कीमत ज्यादा भी हो सकती है।
फ्रेंचाइजी का नाम | Domino’s Pizza |
---|---|
सेटअप कॉस्ट | 50 लाख तक |
फ्रेंचाइजी फीस | 10 लाख |
रॉयल्टी फीस | 5-8 % |
जगह | 1000-1500 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | 20-25 प्रतिशत |
20. WOW Momo फ्रेंचाइजी
![WOW Momo: Best Food Franchise Under 50 Lakhs In India](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_800,h_480/https://publicgyan.com/wp-content/uploads/2024/09/WOW-Momo-फ्रेंचाइजी.webp)
अगर आप 50 लाख रुपये में बेस्ट फूड फ्रेंचाइजी सर्च कर रहे हैं, तो WOW Momo आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। WOW Momo एक फेमस मोमोज ब्रांड है, जिसके पूरे भारत में 300 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। यह कंपनी भारत के 17 राज्यों में अपनी सेवाएं उपलब्ध करवा रही है।
2008 में शुरु हुई ये कंपनी भारत में तेजी से ग्रोथ कर रही है। वाह मोमो पर आपको चीज़ मोमोज, ऑग्रेटिन, दार्जिलिंग मोमो, सिज़लर, बटर मसाला मोमो, आदि वैरायटी देखने को मिल जाएगी। 50 लाख के अंदर वाह मोमो एक बेस्ट फूड फ्रेंचाइजी है। आप इसपर विचार कर सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का नाम | WOW Momo |
---|---|
सेटअप कॉस्ट | 20-30 लाख तक |
फ्रेंचाइजी फीस | 4-5 लाख |
रॉयल्टी फीस | – |
जगह | 200-500 वर्ग फुट |
प्रॉफिट मार्जिन | 14.44% |
फ्रेंचाइजी लेने के क्या फायदे हैं?
- फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरु करने का सबसे बड़ा लाभ ये है कि आपको यहां ब्रांड वैल्यू बनाने की कोई चिंता नहीं होती है।
- यहां पहले से ही ब्रांड वैल्यू बनी बनाई होती है, तो ग्राहकों को आकर्षित करना मुश्किल काम नहीं है।
- फ्रेंचाइजी बिजनेस में जोखिम की संभावना बहुत ही कम होती है। अगर आप एक खराब लोकेशन का चुनाव करते हैं, तो ही आपको इस बिजनेस में घाटा हो सकता है, अन्यथा इस बिजनेस में घाटा होने की संभावना बहुत कम है।
- फ्रेंचाइजी बिजनेस में आपको कर्मचारियों के प्रशिक्षण और विज्ञापन पर कोई खर्च नहीं करना होता है, ये सब कार्य फ्रेंचाइजी कंपनी की तरफ से किया जाता है।
- फ्रेंचाइजी बिजनेस में आपको तेजी से ग्रोथ मिलती है।
- खुद के बिजनेस की अपेक्षा फ्रेंचाइजी बिजनेस को मैनेज करना ज्यादा आसान है।
यह भी पढ़े: ड्रॉपशीपिंग से पैसे कैसे कमाए
FAQs: फूड फ्रेंचाइजी को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q.1 – फ्रेंचाइजी लेने में कितना पैसा लगता है?
Ans – अगर आप फूड फ्रेंचाइजी लेने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आपको इसके लिए कम से कम 2 लाख रुपये खर्च करने होंगे। अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी आप 2 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप फेमस ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कम से कम 50 लाख से 1 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
Q. 2 – अमूल फ्रेंचाइजी खोलने में कितना खर्च आता है?
Ans – अमूल फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको 2 लाख रुपये के निवेश की जरुरत हैं। यहां ब्रैंड सिक्योरिटी के तौर पर आपको 25 हजार रुपये जमा करवाने होंगे, जो नॉन रिफंडेबल होंगे।
Q. 3 – भारत में कम पैसे में शुरु होने वाली फूड फ्रेंचाइजी कौन-कौन सी हैं?
Ans – भारत में कम पैसे में शुरु होने वाली फ्रेंचाइजी निम्नलिखित हैं। अमूल आइसक्रीम पार्लर, कुल्हड चाय, Zoop Cafe, काठी जंक्शन, पंजाबी चाप कॉर्नर, चाय-सुट्टा बार आदि। आपको इन ब्रांड्स की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपको 5 से 10 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
Q. 4 – मैं एक फ्रेंचाइजी से कितना कमा सकता हूं?
Ans – एक फ्रेंचाइजी बिजनेस में इन्वेस्ट करके आप महीने के 3-4 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं। क्योंकि फ्रेंचाइजी बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन कम से कम 12-15 प्रतिशत होता है।
Q. 5 – किस प्रकार की फ्रेंचाइजी सबसे अच्छी है?
Ans – बिजनेस करने के लिए फूड फ्रेंचाइजी सबसे बेस्ट मानी गई है, क्योंकि इस बिजनेस में आपको मुनाफा होने के चांसेस बहुत ज्यादा है। फूड बिजनेस एक ऐसा व्यापार है, जो आने वाले सालों में तेजी से बढ़ने वाला है। ऐसे में अगर आप फूड फ्रेंचाइजी में पैसे इन्वेस्ट करते हैं, तो आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।