Haldiram एक ऐसा ब्रांड हैं जिसे हर कोई जानता हैं। आपने भी कभी ना कभी तो हल्दीराम की नमकीन या फिर मिठाई जरुर खाई होगी। हल्दीराम की स्थापना आजादी से भी पहले हुए थी। 1937 में गंगा बिसन अग्रवाल ने एक खुदरा मिठाई और नमकीन की दुकान के रुप में हल्दीराम की नींव रखी थी। धीरे-धीरे लोगों को उनके द्वारा बनाई गई नमकीन का टेस्ट पसंद आने लगा। 1982 में दिल्ली के चांदनी चौक में हल्दीराम का आउटलेट खुला, उस समय लोगों ने हल्दीराम की नमकीन के साथ मिठाई पर भी ध्यान देना शुरु किया।
देखते ही देखते हल्दीराम की शोहरत बढ़ने लगी, भारत के साथ-साथ ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े-बड़े देशों में भी हल्दीराम के आउटलेट्स खुलने लगे। 2014 में हल्दीराम भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में 55 वे स्थान पर था। बिकानेर की गलियों से शुरु हुआ ये ब्रांड आज भारत के अलावा लगभग 100 देशों में अपनी पहचान बना चुका है। हल्दीराम के भारत और विदेशों में 150 से अधिक आउटलेट हैं।
भारत में अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए हल्दीराम ने फ्रेंचाइजी मॉडल को बढ़ावा देना शुरु किया है। अगर आप हल्दीराम के साथ मिलकर व्यापार करना चाहते हैं, तो आपको Haldiram Restaurant Franchise खरीदनी होगी। अब हल्दीराम फ्रैंचाइजी कीमत क्या है?, हल्दीराम फ्रैंचाइजी कैसे लें?, ये जानने के लिए आपको आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा। तो बिना देर किए चलिए जानते हैं Haldiram Franchise Cost के बारे में –
कंपनी का व्यवसायिक नाम | Haldiram |
---|---|
कब स्थापित हुई | 1937 |
संस्थापक ( Founder) | गंगा बिसन अग्रवाल उर्फ हल्दीराम |
मुख्यालय | नोएडा, उत्तर प्रदेश |
कंपनी का प्रकार | प्राइवेट लिमिटेड |
उत्पाद के प्रकार | स्नैक्स, मिठाइयाँ, पेय पदार्थ, जमे हुए खाद्य पदार्थ ( 200 +) |
कुल आउटलेट्स | 150 से अधिक ( देश-विदेश में ) |
कुल आय | 9,215 करोड़ ( 2023) |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.haldiram.com/ |
हल्दीराम की फ्रेचाइजी खरीदने के लिए आपको 50 लाख से लेकर – 6 करोड़ रुपये तक के निवेश की जरुरत होगी। हल्दीराम के द्वारा मुख्य रुप से 3 तरह की फ्रेंचाइजी दी जाती हैं, जो कियोस्क (Kiosk), कैजुअल डिनर (Casual Dining) और त्वरित सेवा रेस्तरां (Quick Service Restaurants) हैं। इन तीनों प्रकार की फ्रेंचाइजियों को खरीदने की कीमत अलग-अलग है।
हल्दीराम के साथ कम बजट में बिजनेस करना चाहते हैं, तो आप हल्दीराम के कियोस्क मॉडल की फ्रैंचाइजी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 50 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
जमीन की जरुरत | 350 – 500 वर्ग फुट |
ब्रांड सिक्योरिटी फीस | 5-10 लाख |
रेस्टोरेंट बनाने की लागत ( फर्नीचर और दुकान का इंटीरियर ) | 10-30 लाख |
एंप्लाई सैलरी | 1-3 लाख |
अन्य खर्चे | 5-7 लाख |
अनुमानित कुल लागत | 30-50 लाख रुपये |
यह भी पढ़े: Zepto Franchise Cost
यह मध्यम आकार का बिजनेस आइडिया है, जिसमें आपको कियोस्क के मुकाबले ज्यादा इन्वेस्टमेंट करना होगा।
जमीन की जरुरत | 1000 – 1500 वर्ग फुट |
ब्रांड सिक्योरिटी फीस | 10-15 लाख |
रेस्टोरेंट बनाने की लागत ( फर्नीचर और दुकान का इंटीरियर ) | 40 – 50 लाख |
एंप्लाई सैलरी | 5-10 लाख |
अन्य खर्चे | 7-10 लाख |
अनुमानित कुल लागत | 50 लाख – 1 करोड़ रुपये |
यह भी पढ़े: Zudio Franchise Cost in India
अगर आप बड़े शहर में हल्दीराम की Casual Dining फ्रैंचाइज़ी शुरु करते हैं, तो आपको 3-6 करोड़ रुपये का खर्चा करना पड़ सकता है।
जमीन की जरुरत | 2000-5,000 वर्ग फुट |
ब्रांड सिक्योरिटी फीस | 20-40 लाख |
रेस्टोरेंट बनाने की लागत ( फर्नीचर और दुकान का इंटीरियर ) | 50-60 लाख |
एंप्लाई सैलरी | 5-10 लाख |
अन्य खर्चे | 10 -15 लाख |
अनुमानित कुल लागत | 3-6 करोड़ रुपये |
Note – आर्टिकल में बताई गई कीमत अनुमानित हैं, जो कई कारकों ( फ्रेंचाइजी फीस, रेस्टोरेंट का प्रकार, कमर्चारियों की सैलरी, रेंट, जमीन, बिजली बिल, मैंटेनेंस का खर्चा, विज्ञापन आदि ) से प्रभावित होती है।
यह भी पढ़े: List of Government Franchises
हल्दीराम की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत होगी –
हल्दीराम की कियोस्क रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपको 350 – 500 वर्ग फुट की आवश्यकता होगी। इसके अलावा Quick Service Restaurants के लिए आपको 1000 – 1500 वर्ग फुट और Casual Dining के लिए 2000-5,000 वर्ग फुट जगह की आवश्यकता होगी।
यह भी पढ़े: Best Food Franchise Under 5, 10, 20, 50 Lakhs
हल्दीराम की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों से कंपनी से संपर्क कर सकते हैं –
कम निवेश में बिजनेस शुरु करने के लिए फ्रेंचाइजी खरीदना हमेशा से ही फायदेमंद रहता हैं। क्योंकि फ्रेंचाइजी हमेशा एक बने-बनाएं ब्रांड के द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। इसमें आपको खुद के प्रोडक्ट को ब्रांड बनाने और कस्टमर्स लाने जैसी परेशानियां नहीं होती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हमने आपको भारत के फेमस स्नेक्स ब्रांड हल्दीराम की फ्रेंचाइजी कॉस्ट के बारे में बताया।
इस आर्टिकल में हमने हल्दीराम की फ्रेंचाइजी को लेकर पूछे जाने वाले सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश की हैं। उम्मीद करते हैं, कि आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके काम आएगी। अगर आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़े: शहर में चलने वाला बिजनेस
Ans – हल्दीराम की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपको कम से कम 30-50 लाख रुपये खर्चा करना होगा। अगर आप बड़े स्तर पर हल्दीराम का रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं, तो आपको 3-6 करोड़ रुपये का खर्चा करना होगा।
Ans – वर्तमान में हल्दीराम के 150 आउटलेट्स हैं, जो भारत सहित कई देशों में फैले हुए हैं।
Ans – भारत में पैक्ड फूड और स्नैक्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर आप वर्तमान समय में हल्दीराम की डीलरशिप खरीदते हैं, तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
Ans – हल्दीराम 200 से ज्यादा पैकेज्ड प्रोडक्ट बनाती हैं, जिन्हें वो लगभग 100 देशों में निर्यात करती हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान जैसे देशों में तो हल्दीराम के आउटलेट्स भी खुले हुए हैं।
Ans – वित्त वर्ष 2023 में हल्दीराम की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर यानी कि 9,215 करोड़ रुपये है।
सरकारी नौकरी
Plastic wala voter id card kaise banaye : नमस्कार दोस्तों, अगर आपका वोटर कार्ड अभी…
UKSSSC ADO Vacancy 2025: Apply Online For 45 Posts, Eligibility, Fees, Age Full Details-
RTO office me kya document chahiye : नमस्कार दोस्तों, अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए…
Bihar MTS New Vacancy 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी…
How to renew Passport online in 2025 : नमस्कार दोस्तों, आज के डिजिटल युग में…
Bihar Student 4 Lakh Loan Scheme : नमस्कार दोस्तों, बिहार सरकार ने राज्य के छात्रों…
This website uses cookies.