Starbucks की कॉफी पीना आज एक स्टेटस सिंबल बन गया हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इसकी शुरुआत कैसे हुई? कैसे स्टारबक्स दुनिया का सबसे फेमस कॉफी ब्रांड बना? और भारत में अगर आप Starbucks की फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं, तो ये कैसे होगा?
आज के आर्टिकल में हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे। ऐसे में अगर आपको भी भारत में Starbucks के साथ मिलकर बिजनेस करना चाहते हैं, तो आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें।
1971 में जैरी बाल्डविन, जेव सीगल, गोर्डन बोकर ने मिलकर अमेरिका के सिएटल में स्टारबक्स का पहला स्टोर खोला था। उस समय इस स्टोर में सिर्फ रोस्टेड कॉफी और चाय मिलती थी। लेकिन हॉवर्ड शुल्ज से जुड़ने के बाद स्टारबक्स की किस्मत बदल गई।
1982 में हॉवर्ज शुल्ट्ज़ (howard schultz) स्टारबक्स से जुड़े और उन्होंने कंपनीक रेवेन्यू बढ़ाने के लिए इटली के मॉडल पर काम करना शुरु किया। इसके बाद उन्होंने कुछ कारणों से कंपनी छोड़ दी। हालांकि इसके बाद howard schultz ने सिएटल में अपनी खुद की कॉफी चैन शुरु की। इसके दो साल बाद ही 1987 में उन्होंने Starbucks को खरीद लिया और कंपनी के CEO बन गए।
यह भी पढ़े: Amul Ice Cream Franchise Cost
कंपनी का नाम | Starbucks |
---|---|
शुरुआत | 30 मार्च 1971 |
संस्थापक ( Founder ) | Gordon Bowker ( गॉर्डन बोकर ) , Jerry Baldwin (जेरी बाल्डविन) , Zev Siegl (जेव सिगल) |
वर्तमान CEO | ब्रायन निकोल ( 2024) |
कुल दुकाने ( shops ) | 16858 से ज्यादा ( 50+ देशों में) |
नेटवर्थ | 31,392,600,000 अमेरिकी डॉलर्स |
भारत में कुल स्टोर | 400 + |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.starbucks.in/ |
2012 में भारत का पहला Starbucks स्टोर मुंबई में खोला गया था, जो टाटा के साथ मिलकर खोला गया था। हालांकि स्टारबक्स की भारतीय बाजार में एंट्री की तैयारी 2007 से की जा रही थी, पर ये योजना 2012 में जाकर सफल हुई। इसके बाद स्टारबक्स ने 2013 में कर्नाटक के कोडागु में अपने भारतीय आउटलेट्स की आपूर्ति के लिए अपना पहला रोस्टिंग और पैकेजिंग प्लांट खोला।
स्टारबक्स आउटलेट पाने वाला भारत का तीसरा शहर पुणे था। जहाँ कंपनी ने 8 सितंबर 2013 को कोरेगांव पार्क में अपना आउटलेट शुरु किया। देखते ही देखते इन स्टारबक्स स्टोर्स की संख्या बढ़ने लगी, और आज भारत में लगभग 400 से ज्यादा स्टारबक्स आउटलेट हैं।
यह भी पढ़े: Best Food Franchise Under 5 Lakhs In India
भारत में स्टारबक्स टाटा ( Tata Consumer Products ) के साथ 50:50 के पार्टनरशिप में काम करता है। तो सामान्य तौर पर भारत में स्टारबक्स की कॉफी शॉप खोलने का एकमात्र स्वामित्व टाटा कंपनी के पास हैं।
तो अगर आपको स्टारबक्स की फ्रेंचाइजी लेनी हैं, या फिर स्टारबक्स की कॉफी शॉप खोलनी हैं, तो आपको टाटा कंपनी से संपर्क करना होगा।
यह भी पढ़े: एक लाख रुपये में कौन सा बिजनेस कर सकते है
अगर आप भारत में Starbucks की Franchise शुरु करने का विचार कर रहे हैं, या फिर आप इंटरनेट पर भारत के लिए Starbucks Franchise Cost सर्च कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि स्टारबक्स भारत में कोई भी फ्रेंचाइजी उपलब्ध नहीं करवाता है।
अब अगर आप सोच रहे हैं, कि जब स्टारबक्स भारत में कोई भी फ्रेंचाइजी उपलब्ध नहीं करवाता है, तो 400 से ज्यादा स्टोर कैसे हुए। तो आपको बता दें आप Starbucks की फ्रेंचाइजी तो नहीं ले सकते हैं, लेकिन आप उसके साथ मिलकर बिजनेस कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: McDonalds Franchise Cost
स्टारबक्स के साथ बिजनेस करने के लिए आप 2 तरीकें अपना सकते हैं –
भारत में Tata Consumer Products स्टारबक्स के आउटलेट्स खोलने के लिए जमीन की तलाश करता रहता हैं। तो अगर आपके पास शहरी इलाकें में जमीन हैं, और उसमें अच्छी पार्किंग है, तो आप स्टारबक्स को अपनी जमीन किराए पर दे सकते हैं।
Starbucks की शॉप खोलने के लिए आपके पास कम से कम 1000 स्क्वायर फुट जमीन का होना जरुरी हैं। इसी के साथ शॉप के पास पार्किंग एरिया भी होना चाहिए। लोकेशन की बात करें, तो जमीन शहर में किसी ट्रेफिक वाले एरिया में होनी चाहिए। जैसे – मॉल, मुख्य बाजार, एयरपोर्ट या यूनिवर्सिटी के पास।
अगर आपकी खुद की जमीन है तो आप आपको किसी तरह के कोई इन्वेस्टमेंट की जरुरत नहीं हैं, लेकिन अगर आपके पास जमीन नहीं हैं, तो आपको जमीन खरीदने या रेंट पर लेने के लिए 2-5 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। स्टारबक्स को अपनी जमीन लीज ( lease ) पर देकर आप महीने के लाखों रुपये कमा सकते हैं।
यह भी पढ़े: Haldiram Restaurant Franchise Cost In India
भारत में स्टारबक्स के साथ बिजनेस करने का दूसरा तरीका हैं, प्रॉफिट शेयरिंग। भारत में ज्यादातर स्टारबक्स आउटलेट्स इसी आधार पर खोले गए हैं। प्रॉफिट शेयरिंग वाले बिजनेस मॉडल में स्टारबक्स को जमीन किराए पर देने के बदले कंपनी आपको अपने प्रॉफिट का कुछ हिस्सा देता है। ये हिस्सा 10% – 20% का होता है।
मान लीजिए आपने स्टारबक्स को अपनी जमीन किराए पर दी हैं। उस पर स्टारबक्स बिजनेस करके महीने के 10 लाख रुपये कमाता हैं, तो 10 प्रतिशत के हिसाब से वो महीने के 1 लाख रुपये आपको प्रॉफिट शेयरिंग के तौर पर देगा।
स्टारबक्स के साथ बिजनेस शुरु करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत होगी-
जैसा की हमने आपको ऊपर बताया कि स्टारबक्स भारत में कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं देती हैं, लेकिन आप उसके साथ मिलकर बिजनेस कर सकते हैं। तो अगर आप Starbucks के साथ मिलकर बिजनेस करना चाहते हैं, तो आपको Tata Consumer Products की ऑफिशियल वेबासाइट पर जाकर फॉर्म संबिट करना होगा।
यह भी पढ़े: Zudio Franchise Cost in India
Starbucks एक प्रीमियम कैफ़े और कॉफी कंपनी है जो मुख्य रूप से ब्रांड वैल्यू, गुणवत्ता और अनुभव पर आधारित बिजनेस मॉडल पर काम करती है। इसका बिजनेस मॉडल ग्राहकों को सिर्फ कॉफी बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें एक शानदार और आरामदायक माहौल प्रदान करना भी है।
अपने बिजनेस को फैलाने के लिए ये कंपनी फेंचाइजी मॉडल पर काम नहीं करती हैं। सामान्य तौर पर एक फ्रेंचाइजी देने वाला ब्रांड किसी व्यक्ति को अपने नाम से बिजनेस चलाने की अनुमति प्रदान करता हैं। फ्रेंचाइजी में फ्रेंचाइजी धारक प्रोडक्ट में कुछ सामान्य से बदलाव भी कर सकता हैं, और उसमें अपने अनुसार प्रोडक्ट बेच सकता हैं।
परन्तु स्टारबक्स ऐसा नहीं करता हैं, वह फ्रेंचाइजी देने के बजाय लाइसेंस प्राप्त स्टोर्स खोलने की अनुमती देता है। जो पूरी तरह से कंपनी के स्वामित्व में होते हैं। इस स्टोर पर बिकने वाली कॉफी से लेकर कर्मचारियों की सैलरी तक, हर चीज का मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा ही किया जाता है।
भारत में स्टारबक्स के साथ बिजनेस करके आप महीने के 4-6 लाख रुपये कमा सकते हैं। हालांकि इस बिजनेस में आपकी कमाई, स्टारबक्स के प्रोडक्ट्स की बिक्री पर निर्भर करती हैं। जिसकी ज्यादा कंपनी कमाई करेगी, उतना ही ज्यादा प्रॉफिट आपको भी मिलेगा।
यह भी पढ़े: Zepto Franchise Cost
स्टारबक्स की फ्रेंचाइज़ी लेना एक बड़ा और लाभदायक निवेश हो सकता है, लेकिन भारत में स्टारबक्स की फ्रेंचाइजी लेने का कोई सीधा विकल्प मौजूद नहीं है। ऐसे में अगर आप इस कंपनी के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो आपको उनकी शर्तों को मानते हुए उनसे समझौता करना होगा।
आज के आर्टिकल में हमने आपको भारत में स्टारबक्स के साथ बिजनेस करने का तरीका बताया। उम्मीद हैं कि ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको महत्वपूर्ण लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ शेयर जरुर करें।
Ans – भारत में स्टारबक्स फ्रैंचाइजी उपलब्ध नहीं करवाता हैं, लेकिन अगर आप उसके साथ मिलकर बिजनेस करना चाहते हैं, तो आपको जमीन के लिए कम से कम 2-5 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
Ans – अपनी जमीन पर स्टारबक्स की कॉफी शॉप खोलने के लिए आपको Tata Consumer Products की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उनसे संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको अपना नाम, संपर्क करने का कारण आदि भरना होगा। इसके बाद कंपनी खुद आपसे संपर्क कर लेगी।
Ans – भारत में स्टारबक्स Tata Consumer Products के साथ 50:50 के पार्टनरशिप में काम कर रही हैं। तो अगर आपको भारत में स्टारबक्स के कॉफी शॉप खोलने हैं, तो आपको Tata Consumer Products से ही संपर्क करना होगा।
Ans – नहीं, आप भारत में स्टारबक्स की फ्रेंचाइजी नहीं खोल सकते हैं, क्योंकि स्टारबक्स भारत में किसी भी तरह की कोई भी फ्रेंचाइजी उपलब्ध नहीं करवाता है। हां लेकिन आप अपनी जमीन किराए पर देकर स्टारबक्स के साथ बिजनेस जरुर कर सकते हैं। जिसमें आपको हर महीने रेंट या फिर बिजनेस में होने वाले प्रॉफिट का कुछ हिस्सा मिल जाता है।
Ans – Starbucks पर मिलने वाली कॉफी की कीमत सामान्य तौर पर 300 से 500 रुपये तक होती है।
सरकारी नौकरी
Kaise Pata Kare Ki Bank Me Mobile Number Link Hai Ya Nahi : नमस्कार दोस्तों,…
PM Housing Scheme Status Check Online 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना…
Bihar ration card ekyc Last Date Update : नमस्कार दोस्तों, अगर आप बिहार राज्य के…
Bihar ABF New Vacancy 2025-बिहार ABF नई भर्ती आवेदन शुरू जाने पुरी जानकरी?
All Age Birth Certificate Online Apply 2025 | किसी भी उम्र के लिए जन्म प्रमाण…
RRC SECR Apprentice Vacancy 2025 Apply Online For 1007 Post Age ,Qualification,Fees & Selection Process?
This website uses cookies.