फास्ट फूड का बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप दुनिया की सबसे बड़ी फूड रेस्टोरेंट चैन मैक्डोनल्ड्स (McDonald’s) के साथ मिलकर व्यापार कर सकते हैं। इस कंपनी का व्यापार इतना बड़ा है कि अगर आप इसकी फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो आप करोड़ों की कमाई कर पाएंगे।
आकंडों की मानें तो McDonald’s से हर दिन 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग खाना ऑर्डर करते हैं, जिससे रेस्टोरेंट्स को 5 अरब से भी ज्यादा की कमाई होती हैं। ऐसे में अगर आप भी साल में करोड़ों की कमाई करने वाला फास्ट फूड बिजनेस खोलना चाहते हैं तो आप McDonald’s की फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं। अब भारत में McDonald’s Franchise Cost कितनी हैं? और फ्रेंचाइजी लेने की शर्तें क्या हैं? चलिए जानते हैं –
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रिक और मैक मैकडोनाल्ड नाम के दो 2 भाईयों ने 1940 में एक छोटा सा रेस्टोरेंट शुरु किया, जो कम समय और दाम में लोगों को अच्छा बर्गर उपलब्ध करवाते थे। इस फार्मुले से प्रभावित होकर ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आने लगे और रेस्टोरेंट तेजी से लोकप्रिय होने लगा। ग्राहकों की संख्या बढ़ने पर दोनों भाइयों ने काम आसान बनाने के लिए कुछ मशीनें खरीदीं, जिनमें मिल्क शेक मिक्सर भी शामिल थे।
ये मिक्सर उन्होंने रे क्रॉक की दुकान से खरीदे थे। रे क्रॉक ने जब नोटिस किया कि एक छोटे से रेस्टोरेंट ने उनसे 6 मिक्सर खरीदे हैं, तो उन्हें रेस्टोरेंट देखने की इच्छा हुई। कैलिफोर्निया आकर जब उन्होंने देखा की रेस्टोरेंट के बाहर कस्टमर्स की भीड़ लगी हुई हैं, तो उन्होंने फ्रेंचाइजी मॉडल पर विचार किया।
रे क्रॉक ने जल्दी ही रिक और मैक से फ्रेंचाइजी लेने की बात की, जिसपर वो राजी हो गए। 15 अप्रैल 1955 को रे क्रॉक ने “मैकडोनाल्ड” की पहली शाखा खोली। आज दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में McDonald’s के 40,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। 2023 में McDonald’s का कुल रेवेन्यु 25.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।
कंपनी का नाम | McDonalds |
---|---|
स्थापना | 1940 |
फ्रेंचाइजी की शुरुआत | 1955 |
संस्थापक का नाम ( Founder ) | रिक और मेक मैकडोनाल्ड |
टैगलाइन | I’m Lovin’ It |
देशों में उपलब्ध | 100+ |
कुल रेस्टोरेंट | 40,000+ |
कुल रेवेन्यू | US$25.49 billion (2023) |
भारत में शुरुआत | 1996 ( मुंबई के ब्राद्रा में पहला रेस्टोरेंट खुला ) |
भारत में कुल रेस्टोरेंट | 500+ |
ऑफिशयल वेबसाइट | https://mcdindia.com/ |
यह भी पढ़े: Zepto Franchise Cost
भारत में McDonald’s के साथ व्यापार करना फायदे का सौदा है, बशर्ते इसके लिए आपके पास एक अच्छा और मजबूत बजट होना चाहिए। McDonald’s दुनिया की सबसे फेमस फास्टफूड रेस्टोरेंट चैन हैं, जिसे खरीदने के लिए आपको 6-14 करोड़ रुपये का खर्चा करना होगा। हालांकि ये कोस्ट कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे फ्रेंचाइजी का मॉडल, लोकेशन इत्यादि।
फ्रेंचाइजी का नाम | McDonald’s |
---|---|
फ्रेंचाइजी फीस | 30 – 40 लाख रुपये |
फर्नीचर और इंटीरियर की लागत | 30-35 लाख रुपये |
मशीनरी लागत | 35 लाख रुपये |
कर्मचारियों की सैलरी | 10-15 लाख |
अन्य खर्चे ( मार्केटिंग, ट्रेनिंग इत्यादि ) | 20-25 लाख |
रॉयल्टी फीस | 4 % |
विज्ञापन फीस | 3 % |
कुल लागत | लगभग 6-14 करोड़ रुपये तक |
McDonald’s अलग-अलग मॉडल्स में फ्रेंचाइजी उपलब्ध करवाती हैं, जो निम्नलिखित हैं –
यह रेस्टोरेंट खोलने के लिए आपको प्रीमियम लोकेशन की आवश्यकता होगी। ये लोकेशन कोई भी हो सकती हैं, जैसे कॉर्पोरेट या आवासीय भवनों के पास, मॉल और फ़ूड कोर्ट आदि। इस रेस्टोरेंट पर आपको पूरा मैन्यू मिल जाएगा। ट्रेडिशनल रेस्टोरेंट में आपको 20 साल की फ्रेंचाइजी मिलती है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये के आस-पास है।
यह भी पढ़े: Haldiram Restaurant Franchise Cost
इस तरह के रेस्टोरेंट्स रिटेल स्टोर्स, पेट्रोल पंप के कंपाउड्स के आस-पास वाली जगहों पर खोले जाते हैं। STO और STAR लोकेशन के रेस्टोरेंट खोलने के लिए भी आपको 20 साल का फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट मिलता है।
इस बिजनेस मॉडल के आउटलेट खोलने के लिए अगर आपके पास पहले से कोई रेस्टोरेंट्स हैं, तो उसे आप McDonald’s में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप कॉरपोरेट ऑफिस के कंपाउड में आस-पास की जगह पर भी अपना रेस्टोरेंट खोल सकते हैं।
ये आउटलेट कॉलेज, यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटल, एयरपोर्ट आदि लोकेशन पर ओपन किये जाते हैं, जहां आपको आमतौर पर टेकआउट की सुविधा प्रदान की जाती है। इन रेस्टोरेंट्स पर आपको कुछ विशिष्ट आइटम वाला मेनू उपलब्ध करवाया जाता है। इस तरह का रेस्टोरेंट खोलने के लिए आपको 15 लाख रुपये की फ्रेंचाइजी फीस देनी होगी।
यह भी पढ़े: Zudio Franchise Cost in India
McDonalds की फेंचाइजी शुरु करने के लिए आपको 1500 से 4000 स्क्वायर फुट की जरुरत होगी। इसके अलावा अपने रेस्टोरेंट को मैनेज करने के लिए आपको 8-10 लोगों की आवश्यकता होगी, जिन्हें कंपनी के बारे में ट्रेंनिंग देना कंपल्सरी है। ट्रेडिशनल रेस्टोरेंट में आपको कम से कम 20-25 कर्मचारी हायर करने होंगे।
इसके अलावा आपको McDonald’s का फ्रेंचाइजी डिस्क्लोजर डॉक्युमेंट यानी FDD पढ़ना होगा, जिसमें आपको फ्रेंचाइजी खरीदने से संबंधित सभी जरुरी जानकारियां और ट्रेनिंग की जानकारी मिल जाएगी। इस डॉक्यूमेंट को आप गूगल से डाउनलोड़ कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: Best Food Franchise Under 5, 10, 20, 50 Lakhs
आपको बता दें कि McDonalds भारत में सीधे तौर पर कोई भी फ्रेंचाइजी उपलब्ध नहीं करवाता है। अगर आपको भारत में फ्रेंचाइजी खरीदनी हैं, तो आपको दो कंपनियों से संपर्क करना होगा –
उत्तर और पूर्वी भारत में McDonalds की फ्रेंचाइजी खरीदना चाहते हैं, तो आपको कॉनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क करना होगा। यह कंपनी पहले विक्रम बक्शी के स्वामित्व में थी, हालाँकि, अब यह पूरी तरह से मैकडॉनल्ड्स होल्डिंग कंपनी के स्वामित्व में है।
वहीं अगर आप दक्षिण भारत में McDonalds की फ्रेंचाइजी शुरु करना चाहते हैं, तो आप हार्डकैसल रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी के लिए आप McDonalds India की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
जरुरी सूचना – McDonalds के द्वारा भारत में अभी नई फ्रेंचाइजियां उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। इस मामले को लेकर जैसे ही कोई अपडेट सामने आती है, हम आपको अपडेट कर देंगे।
यह भी पढ़े: List of Government Franchises
McDonalds Franchise फ्रेंचाइजी बिजनेस में आपको 20%-25% का प्रॉफिट मार्जिन प्राप्त होता हैं। McDonalds की फ्रेंचाइजी से आप भारत में साल के 2-5 करोड़ रुपये आसानी से कमा सकते हैं। अगर आपकी सेल अच्छी है, तो आप 7-8 करोड़ का मुनाफा भी कमा सकते हैं।
आज के आर्टिकल में हमने भारत में McDonalds Franchise शुरु करने के लिए तमाम जरुरी बातों का जिक्र किया। जिसमें हमने आपको मैकडॉनल्ड फ्रेंचाइजी की कीमत और फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए जरुरी शर्तों के बारे में डिटेल्स में बताया।
अगर आप भी भारत में अपना McDonalds रेस्टोरेंट शुरु करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके सपनों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। उम्मीद है कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आर्टिकल में दी गई जानकारियां अच्छी लगी हों, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़े: एक लाख रुपये में कौन सा बिजनेस कर सकते है
Ans – भारत में McDonald’s की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपको कम से कम 6-14 करोड़ रुपये का खर्चा करना होगा। जिसमें आपको फ्रैंचाइजी फीस के तौर पर 30-40 लाख रुपये देने होंगे।
Ans – मैकडॉनल्ड्स एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट चैन हैं, जो लोगों को अपने बिजनेस की फ्रेंचाइजी देकर पैसे कमाती हैं। साल 2023 में इस कंपनी का कुल रेवेन्यू 25.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो साल-दर-साल तेजी से बढ़ रहा है।
Ans – McDonald’s का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश अमेरिका है।
Ans – पूरी दुनिया में मैकडॉनल्ड्स के 40,000 से भी ज्यादा आउटलेट्स हैं।
Ans – वैसे तो McDonalds भारत में फ्रेचाइजी उपलब्ध करवाता है, लेकिन वर्तमान समय में यह सुविधा नहीं दी जा रही है।
सरकारी नौकरी
Bihar Samagra Gavya Vikas Scheme 2025 नमस्कार दोस्तों यदि आप चाहते हैं गाय फार्म/डेयरी फार्म/गौशाला…
Bihar Central Sector Scholarship 2025 नमस्कार दोस्तों यदि आप साल 2025 में बिहार बोर्ड से…
Vidyadhan Scholarship 2025 नमस्कार दोस्तों यदि आपने वर्ष 2025 में बिहार बोर्ड से दसवीं कक्षा…
Bihar NSP Cut Off List 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2025 में इंटरमीडिएट…
IRCTC Me Aadhar Link Kaise Kare : भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को…
Voter card photo kaise change kare : वोटर आईडी कार्ड भारत में एक महत्वपूर्ण पहचान…
This website uses cookies.