Amul – The Taste Of India, भारत का लीडिंग डेयरी ब्रांड है, जो देश में 78 साल पूरा कर चुका हैं। आजादी के बाद शुरु हुआ ये डेयरी ब्रांड आज पूरे देश में अपनी अलग ही पहचान बना चुका है। Amul कंपनी न सिर्फ दूध बेचती हैं, बल्कि इसके अन्य प्रोडक्ट् मिल्क पाउडर, घी, मक्खन, चीज, पिज्जा चीज, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट और पारंपरिक भारतीय मिठाईयां भी बहुत ज्यादा फेमस हैं। आकंड़ो की माने तो अमूल कंपनी हर दिन करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है।
अपने आस-पास के लोगों को बिजनेस में आगे बढ़ाने के लिए अमूल फ्रेंचाइजी ऑफर करता है। आइसक्रीम खाना आजकल एक ट्रेंड बन गया है, जिसकी डिमांड गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी बहुत रहती हैं। ऐसे में Amul Ice Cream Franchise शुरु करके आप लाखों रुपये कमा सकते हैं। अगर आप अमूल के साथ बिजनेस करना चाहते हैं, या Amul Ice Cream Franchise खरीदने में इंटरेस्टेड है, तो ये आर्टिकल पूरा जरुर पढ़े। इस आर्टिकल में हम आपको अमूल आईसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी खोलने की पूरी प्रोसेस डिटेल में बताएंगे।
अमूल कंपनी की शुरुआत 1946 में आणंद गुजरात में हुई थी। उस समय जिला सहकारी समिति के तौर पर इसका गठन किया गया था। जब ये शुरु हुई थी तब 2 गावों से केवल 247 लीटर दूध आया, लेकिन 1948 तक इन गावों की संख्या बढ़कर 432 और दूध का माप 5000 लीटर तक पहुंच गया था।
आज करीब 78 साल बाद अमूल हर दिन 2.63 करोड़ लीटर दूध इकट्ठा करता है। आज कम से कम 18,600 गांव और 36.4 लाख किसान अमूल कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी हर दिन करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है।
अमूल अपने आप में एक बहुत बड़ा ब्रांड हैं, जिसके प्रोडक्ट उसके नाम से ही बिकते हैं। अगर आप अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपको बता दें कि अमूल अलग-अलग प्रकार की फ्रेंचाइजी उपलब्ध करवाता है।
आमतौर पर अमूल आइसक्रीम पार्लर फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको 100-300 स्क्वायर फीट की जगह चाहिए होगी। इसी के साथ आपको 2-6 लाख रुपये का खर्चा भी करना होगा। बात करें मुनाफें की तो यह फ्रेंचाइजी शुरु करके आप 5-10 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको जानना है कि अमूल आइसक्रीम पार्लर के प्रकार कौन-कौनसे हैं?, और किस फ्रेंचाइजी को खरीदने में कितने पैसे लगते हैं? उपकरण और इंटीरियर पर कितना खर्च आता है?, तो ये आर्टिकल लास्ट तक जरुर पढ़ें।
यह भी पढ़े: Zepto Franchise Cost
अमूल प्रिफर्ड आउटलेट खोलकर आप महीने के लाखों रुपये कमा सकते हैं। यहां आप दूध, आइसक्रीम और मिल्क प्रोडक्ट पर अलग-अलग लाभ प्रतिशत कमा सकते हैं। अमूल की यह फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको कम से कम 2 लाख रुपये तक का निवेश करना होगा।
अमूल प्रिफर्ड आउटलेट खरीदने के लिए आपको कुछ उपकरणों की जरुरत होगी। जैसे – डीप फ्रीजर, पिज्जा अवन, मिल्क कूलर, रेफिजरेटर आदि। थोक डीलर्स के माध्यम से आपको अमूल के प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की जाएगी। आपकी दुकान की बिक्री अच्छी होती हैं, तो आप महीने के 50,000 से 1.5 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं। सेल्स टारगेट अचीव करने पर कंपनी की तरफ से आपको स्पेशल इंसेंटिव का फायदा अलग से मिलता है।
फ्रेंचाइजी का प्रकार | अमूल प्रिफर्ड आउटलेट ( APO ) |
---|---|
आवश्यक जगह | 100-150 स्क्वायर फुट |
सिक्योरिटी डिपोजिट ( Refundable ) | 25,000 रुपये |
रेनोवेशन का खर्चा | 1 लाख रुपये तक |
उपकरण लागत | 50,000 तक |
कुल लागत | 2 लाख रुपये तक |
लाभ प्रतिशत | पाउच मिल्क पर 2.5%मिल्क प्रोडक्ट पर 10% आइसक्रीम पर 20% |
कमाई | 50,000 से 1.5 लाख रुपये तक । |
यह भी पढ़े: McDonalds Franchise Cost
अमूल कियोस्क पार्लर को आप रेलवे स्टेशन पर आसानी से खोल सकते हैं। अगर आपको अमूल आइसक्रीम की ये फ्रेंचाइजी खोलनी हैं, तो आपको कम से कम 2-3 लाख रुपये का निवेश करना होगा। रेलवे स्टेशन पर आइसक्रीम की अच्छी बिक्री करके आप 50,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।
फ्रेंचाइजी का प्रकार | अमूल कियोस्क पार्लर |
---|---|
आवश्यक जगह | 100-150 स्क्वायर फुट |
सिक्योरिटी डिपोजिट ( Refundable ) | 25,000 रुपये |
रेनोवेशन का खर्चा | 1 लाख रुपये तक |
उपकरण लागत | 50,000 तक |
कुल लागत | 2 – 3 लाख रुपये तक |
लाभ प्रतिशत | पाउच मिल्क पर 2.5%मिल्क प्रोडक्ट पर 10% आइसक्रीम पर 20% |
कमाई | 50,000 से 2 लाख रुपये तक । |
यह भी पढ़े: Haldiram Restaurant Franchise Cost
300 स्क्वायर फुट की जगह पर आप अमूल स्कूपिंग पार्लर शुरु कर सकते हैं। आइसक्रीम के अलावा यहां आप और भी अलग-अलग अमूल प्रो प्रोडक्ट जैसे – आइसक्रीम स्कूप, बेक्ड पिज्जा, सैंडविच, चीज़ स्लाइस बर्गर, गार्लिक ब्रेड, शेक, हॉट चॉकलेट इत्यादि बेच सकते हैं। उपकरणों की बात करें तो स्कूपिंग पार्लर खोलने के लिए आपको डीप फ्रीजर, रेफिजरेटर, पिज्जा अवन, मिक्सर/ग्राइंडर, वफल कोन बनाने वाली मशीन आदि की जरुरत होगी। जिसपर कम से कम आपको 1.5 लाख रुपये तक का खर्चा करना होगा।
फ्रेंचाइजी का प्रकार | अमूल स्कूपिंग पार्लर |
---|---|
आवश्यक जगह | 300 स्क्वायर फुट |
सिक्योरिटी डिपोजिट ( Refundable ) | 50,000 रुपये |
रेनोवेशन का खर्चा | 4 लाख रुपये तक |
उपकरण लागत | 1.5 लाख तक |
कुल लागत | 6 लाख रुपये तक |
लाभ प्रतिशत | प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20% अमूल प्रो प्रोडक्ट 50% अन्य प्रोडक्ट 00% |
कमाई | 2-5 लाख रुपये तक । |
यह भी पढ़े: Best Food Franchise Under 5, 10, 20, 50 Lakhs
Amul Ice Cream Franchise खरीदने के लिए आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट amul.com पर जाकर डिटेल्स चैक कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे दी गई जानकारी के आधार पर भी फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़े: Zudio Franchise Cost
आइसक्रीम का क्रेज दिनों-दिन बढ़ता जा रहा हैं, ऐसे में अगर आप आसइक्रीम पार्लर खोलने का सोच रहे हैं, तो आप Amul Ice Cream Franchise पर विचार कर सकते हैं। यह आपके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता हैं।
आज के आर्टिकल में हमने आपको Amul Ice Cream Franchise Cost के साथ-साथ फ्रेंचाइजी लेने की पूरी प्रोसेस भी बताई। उम्मीद हैं, कि आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।
Ans – अमूल की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको कम से कम 2-6 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
Ans – अमूल आइसक्रीम पार्लर खोलकर आप आइसक्रीम पर कम से कम 20% तक का प्रॉफिट मार्जिन कमा सकते हैं।
Ans – अमूल आइसक्रीम पार्लर की एजेंसी लेने के लिए आप टोल-फ्री नंबर 022-68526666 नंबर पर कॉल करना होगा। ध्यान रहे ये कॉल आप सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही कर सकते हैं।
Ans – अमूल फ्रेंचाइजी एक लाभदायक सौदा है। इसकी लोकप्रियका आपको घाटा होने की संभावना को कम करती हैं। अमूल कंपनी के प्रोडक्ट उसके नाम से ही बिक जाते हैं। वहीं बात करें निवेश की तो इस फ्रेंचाइजी को आप कम से कम 2 लाख और ज्यादा से ज्यादा 6 लाख रुपये में शुरु कर सकते हैं।
Ans – आमतौर पर अमूल फ्रेंचाइजी 3 प्रकार की होती है। पहली – अमूल प्रिफर्ड आउटलेट, दूसरा – अमूल कियोस्क और तीसरा – अमूल स्कूप पार्लर।
सरकारी नौकरी
Plastic wala voter id card kaise banaye : नमस्कार दोस्तों, अगर आपका वोटर कार्ड अभी…
UKSSSC ADO Vacancy 2025: Apply Online For 45 Posts, Eligibility, Fees, Age Full Details-
RTO office me kya document chahiye : नमस्कार दोस्तों, अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए…
Bihar MTS New Vacancy 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी…
How to renew Passport online in 2025 : नमस्कार दोस्तों, आज के डिजिटल युग में…
Bihar Student 4 Lakh Loan Scheme : नमस्कार दोस्तों, बिहार सरकार ने राज्य के छात्रों…
This website uses cookies.