Bihar National Apprenticeship Scheme 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आप बिहार के निवासी हैं एवं 2020 से 2024 के बीच स्नातक (ग्रेजुएशन) पूरा कर चुके हैं, तो बिहार सरकार आपके लिए एक शानदार योजना लेकर आई है। यह योजना न केवल आपको मुफ्त ट्रेनिंग प्रदान करेगी, बल्कि हर महीने ₹9,000 की आर्थिक सहायता भी देगी। इस योजना का नाम Bihar National Apprenticeship Scheme 2025 है।
इस लेख में हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देंगे, ताकि आप इसका पूरा लाभ उठा सकें। अंत में, आपको इस योजना से जुड़ी उपयोगी लिंक भी दी जाएंगी, जिससे आप आसानी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें।
Read Also-
Bihar National Apprenticeship Scheme 2025 : Overview
लेख का नाम | Bihar National Apprenticeship Scheme 2025 |
लेख का प्रकार | Sarkari yojana |
उपयोगी ? | Graduation Passed |
लाभ | मुफ़्त ट्रैनिंग एवं हर महीने 9 हजार का सहायता |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन की प्रक्रिया | इस लेख को अच्छे से पढे। |
क्या है Bihar National Apprenticeship Scheme 2025?
बिहार सरकार द्वारा चलाई गई यह योजना राज्य के प्रतिभावान छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के जरिए रोजगार के लिए तैयार करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके तहत चयनित छात्रों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें हर महीने ₹9,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों के लिए बनाई गई है, जिन्होंने हाल ही में स्नातक पूरा किया है और अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं।
योजना के उद्देश्य : Bihar National Apprenticeship Scheme 2025
- रोजगार के अवसर बढ़ाना: छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना।
- आर्थिक सहायता प्रदान करना: ट्रेनिंग के दौरान आर्थिक मदद देकर छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना।
- कौशल विकास को बढ़ावा देना: छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकसित करने का अवसर देना।
योजना का लाभ कौन उठा सकता है? : Bihar National Apprenticeship Scheme 2025
दोस्तों, इस योजना का लाभ किन छात्रों को मिलेगा जो:
- बिहार राज्य के निवासी हैं।
- 2020 से 2024 के बीच किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक कर चुके हैं।
- BBA, B.Sc, BCA या B.Com जैसे कोर्स से ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं।
- स्नातक के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के अंक प्राप्त कर चुके हैं।
ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाली आर्थिक सहायता : Bihar National Apprenticeship Scheme 2025
चयनित छात्रों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹9,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सहायता DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
आर्थिक सहायता में हिस्सेदारी : Bihar National Apprenticeship Scheme 2025
- 50% राशि केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
- शेष 50% राशि ट्रेनिंग देने वाले संस्थान द्वारा दी जाएगी।
How to Apply For Bihar National Apprenticeship Scheme 2025
दोस्तों, इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
- ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं: सभी आवेदकबिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें: पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र भरें: सभी जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
- दस्तावेज सत्यापन: आवेदन के बाद आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- चयन प्रक्रिया: सत्यापन के बाद योग्य छात्रों का चयन किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज : Bihar National Apprenticeship Scheme 2025
- आधार कार्ड
- स्नातक की डिग्री या अंकपत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
Bihar National Apprenticeship Scheme 2025 के फायदे
- छात्रों को फ्री ट्रेनिंग के साथ आर्थिक मदद मिलेगी।
- ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को वास्तविक कार्य अनुभव मिलेगा।
- रोजगार प्राप्त करने की संभावना बढ़ेगी।
- आत्मनिर्भरता और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Bihar National Apprenticeship Scheme 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- यह योजना बिहार के सभी स्नातक छात्रों के लिए खुली है।
- इसमें चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन है।
- छात्रों को ट्रेनिंग के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
- चयनित छात्रों को उद्योगों और प्रतिष्ठानों में व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा।
Bihar National Apprenticeship Scheme 2025 : Important Links
निष्कर्ष
Bihar National Apprenticeship Scheme 2025 उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं। इस योजना के माध्यम से न केवल छात्रों को मुफ्त ट्रेनिंग मिलेगी, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी देने में सहायक साबित होगा। आप इस लेख को अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ साझा करें, ताकि वे भी इस योजना का वे सभी भी लाभ उठा सकें।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1: राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप योजना के तहत छात्रों को कितनी राशि दी जाएगी?
उत्तर: चयनित छात्रों को हर महीने ₹9,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
प्रश्न 2: इस योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है?
उत्तर: बिहार राज्य के वो सभी छात्र जिन्होंने 2020 से 2024 के बीच स्नातक पूरा किया है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
प्रश्न 3: योजना में आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
उत्तर: आधार कार्ड, स्नातक की डिग्री या अंकपत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो।